Sunday, February 22, 2026

Lok Sabha Elections 2024: BJP और चंद्रशेखर के बीच लेटर वॉर, इस चिट्ठी के बाद वोटिंग से पहले मची हलचल

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट पर वोटिंग करने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं इस बीच नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव में गड़बड़ी बताते हुए इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है और बीजेपी पर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया है.

बीजेपी के पक्ष में वोट देने का दवाब बनाया जा रहा है- आजाद समाज पार्टी

आजाद समाज पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि नगीना लोकसभा क्षेत्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरूपयोग करते हुए ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी और सरकारी कर्मचारियों को डरा धमकाकर बीजेपी के पक्ष में वोट देने का दवाब बनाया जा रहा है. सत्ताधारी दल के लोगो पुलिस प्रशासन द्वारा खासकर मुसलमानों और सीखों के इलाकों में गड़बड़ी करने और उन्हें मतदान से वंचित साजिश करने की अनैतिक कोशिश कर रहे हैं.

भूपेंद्र चौधरी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में लिखा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अनर्गल आरोप लगाकर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद की जनता के बीच छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं. नगीना लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की और चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने से सत्ताधारी दल, अधिकारीयों और मंत्रियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने और करवाई की भी मांग की है. भूपेंद्र चौधरी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में लिखा कि चंद्रशेखर आजाद और उनके कई कार्यकर्ता बाहर के निवासी हैं और वो नगीना में वाहनों से घूम-घूमकर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डरा धमका रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chirag abuse case: NDA की महिला नेता पहुंची निर्वाचन आयोग, तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR करने की रखी मांग.

भारतीय जनता पार्टी के इन आरोपों पर चंद्रशेखर आजाद ने भी पलटवार किया और कहा कि बीजेपी हार देखकर घबरा और बोखला गई है कि कहीं एक प्राइमरी स्कूल के मास्टर का बीटा संसद न पहुंच जाए. इसलिए मुझे रोकने के लिए षड्यंत्र रह रहे हैं. उन्होंने के बार फिर नगीना सीट पर अपनी जीत का दावा किया है.

 

Latest news

Related news