#Kunalkamra : अपने स्टैंड-अप कॉमेटी के जरिये दर्शको को हंसाने वाले कुणाल कामरा एक बार फिर से सरकार की टेढ़ी नजर का शिकार हो गये हैं. कमरा पर महाराष्ट्र पुलिस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर किये गये मजाक को लेकर FIR दर्ज किया है.
#Kunalkamra पर क्यों हुआ FIR ?
दरअसल अपने पोलिटिकल सटायर के जरिये कमेडी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर महाराष्ट्र पॉलिटिक्स को लेकर एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र में पिछले दिनों बीते राजनीतिक घटनाओं को लेकर एक सटायर बनाया है. इस मजाक में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर कई कड़क बातें कहीं हैं.
Kunal kamra is a casteist and hates the right wing BJP blindly. He will hate you if you talk well about the decisions of BJP like the Tripple Talak, modernization of Madarasa or removal of article 370. Basically he is a comedian with an agenda of opposition pic.twitter.com/IEJxyf9Bqh
— 🇮🇳 ShivHolic_Leo 🇮🇳 (@AKD0111) March 23, 2025
कामरा के इस पोलिटिकल सटायर पर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता भड़क गये है. भड़के शिवभक्तों ने पहले कामरा के स्टूडियों में जमकर तोड़ फोड़ की, फिर खार पुलिस स्टेशन में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में कामरा के खिलाफ fir दर्ज करा दिया.
#kunalkamra
Satirical act by Comedian Kunal Kamra has Triggered political backlash in Maharashtra
Enraged by his jibes at Deputy CM Eknath ShindeWorkers from shinde Shiv sena Vandalised Kamra’s Office in Andheri #KajalAggarwal #Maharashtra #EknathShinde दिल्ली रेलवे स्टेशन pic.twitter.com/2ATfrFyT1Y
— Suraj mehra (@surajmehra01) March 23, 2025
दरअसल कुणाल कामरा अक्सर अपनी कॉमेडी में राजनेताओं को सरकार के विषय बनाते हैं. बीजपी सरकार और इनके मंत्रियों को लेकर अक्सर कुणाल कामरा की कॉमेडी विवादों में रहती है. ये कॉमेडी भी इसी का एक हिस्सा है . कुणाल कामरा ने यहां वही बातें कही है, जो पिछले दिनो पूरे देश ने देखा और मीडिया की सुर्खियां बनी. उद्दव ठाकरे की शिवसेना तोड़ कर शिंदे ने अपनी शिवसेना बनाई और बीजेपी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बन गये. फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में तमाम तरह के आरोप लगे. इवीएम से वोट गायब करने के आरोप लगे और राज्य में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ बीजेपी की सरकार बन गई.
कामरा ने यहां राजनीतिक घटनाक्रम को एक चटपटा अंगाज देने के लिए देव शब्दों में कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है. तो यहां ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कुणाल कामरा ने अपनी कॉमेडी में गालियों के इस्तेमाल के सिवाय ऐसा क्या कह दिया कि उसके खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
यहा ये भी देखना दिलचस्प रहेगा कि मुंबई पुलिस कुणाल कामरा की अभिव्यक्ति की आजादी को किस तरह से प्रोटेक्ट करती है ? क्योंकि हाल ही में देखा गया कि ऐसे ही एक कामेडी शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ के कमेडिन्स ने जिस तरह के भद्दे और गलीज जोक मारे थे, उसके बाद तमाम तरह की नौतिकता की बातें हुई लेकिन फिर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर उन्हें थोड़ी बहुत हिदायत देकर सुप्रीम अदालत ने भी फिर से शो करने की इजाजत दे दी .

