CM YOGI Janamashtami मथुरा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे. उन्होंने मुख्य गर्भगृह में विराजमान बाल कृष्ण यानी ‘लाला’ के दर्शन और विशेष पूजन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.
मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का यह 20वां दर्शन रहा. जन्मभूमि परिसर पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया.

CM YOGI Janamashtami : चांदी से सजे गर्भगृह में ‘लाला’ के दर्शन
जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य गर्भगृह को बेहद भव्य रूप से सजाया गया था. गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की परत लगाई गई थी, जिससे पूरा परिसर अलौकिक नजर आ रहा था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह में काफी देर तक रुककर चांदी से सजे मंदिर की भव्यता और बाल कृष्ण के मनमोहक स्वरूप को निहारा. उन्होंने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया.

योगमाया और केशवदेव मंदिर में भी किया पूजन
मुख्य गर्भगृह में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने जन्मभूमि परिसर में स्थित योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर और भागवत भवन में भी दर्शन-पूजन किया.
उन्होंने भगवान से देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की. जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा और धार्मिक उत्सव का माहौल देखने को मिला.
गोपूजन के बाद श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसर में गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया.
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पूरा परिसर जयकारों और भक्ति भाव से गूंज उठा.
मुख्यमंत्री ने देशवासियों और ब्रजवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं.
उज्जैन से आए कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इस दौरान उज्जैन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों के बीच पहुंचे और उनकी प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाईं. मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखकर कलाकारों में भी उत्साह नजर आया.
करीब 30 मिनट जन्मभूमि परिसर में रहे CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 30 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना, गोपूजन, मंदिरों में दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया.
जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री का श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचना धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से खास रहा. मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका 20वां श्रीकृष्ण जन्मभूमि दर्शन भी है.
ब्रजवासियों को दीं असीम शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ब्रजवासियों समेत देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के कल्याण की कामना की.
मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

