Wednesday, March 11, 2026

जेल में बंद बाहुबली माफिया विजय मिश्रा का करोड़ों का विला हुआ कुर्क

लखनऊ : भदोही पुलिस ने लखनऊ में विजय मिश्र की बहू रूपा मिश्र के नाम पर खरीदे गए करोड़ों की कीमत वाले विला को जब्त कर लिया है. विजय मिश्र और उनका पुत्र विष्णु मिश्र दोनों ही जेल में बंद हैं. आज भदोही पुलिस ने विष्णु मिश्र की पत्नी रूपा मिश्र की लखनऊ स्थित संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर ली. लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में रिशीता मल्बरी में 39 नंबर विला विजय कुमार मिश्र की बहु रूपा मिश्र के नाम पर था.

विजय मिश्रा पर हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी वसूली समेत तमाम गंभीर अपराधों में कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं.

Latest news

Related news