पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में भी उछाल, IOC ने ₹22 प्रति लीटर तक बढ़ाई कीमतें

Industrial Diesel Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद अब इंडस्ट्रियल सेक्टर को भी महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल (Industrial Diesel) की कीमतों में भारी संशोधन किया है।

Industrial Diesel Price Hike: ₹87.67 से बढ़कर ₹109.59 हुआ भाव

इंडियन ऑयल ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों को ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दिया है। प्रति लीटर लगभग ₹22 की इस भारी बढ़ोतरी से औद्योगिक गतिविधियों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है.

किन पर पड़ेगा इस बढ़ोत्तरी का असर?

इंडस्ट्रियल डीजल वह ईंधन है जो सामान्य पेट्रोल पंपों पर नहीं बिकता। इसका उपयोग सीधे थोक खरीदार (Bulk Buyers) करते हैं। कीमतों में इस बदलाव का सीधा असर निम्नलिखित क्षेत्रों पर पड़ेगा:

  • मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रियां: उत्पादन लागत में वृद्धि।

  • पावर प्लांट और जनरेटर: बिजली उत्पादन महंगा होगा।

  • माइनिंग और कंस्ट्रक्शन: बड़ी मशीनों को चलाने का खर्च बढ़ेगा।

  • लॉजिस्टिक्स: भारी माल ढुलाई की लागत प्रभावित हो सकती है।

प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ है महंगा

इससे पहले तेल कंपनियों ने ब्रांडेड और हाई-ऑक्टेन श्रेणी के प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में भी लगभग ₹2 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Latest news

Related news