Sunday, March 8, 2026

गिरिराज किशोर के बयान से गर्माई बिहार की राजनीति,कहा-शंका हुई तो उठवायेंगे बुर्का

Giriraj Singh :  बिहार विधानसभा चुनाव में अब बीजेपी नेता गिरिराज किशोर ने एक ऐसा मसाला दे दिया है, जिसने बिहार की चुनावी माहौल को गर्मा दिया है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर बूथों पर वोटिंग के दौरान कोई शंका हुई तो हम बुर्का उठवाने का इंतजाम करेंगे.

दरअसल बीजेपी ने बीते दिनों हुए चुनाव आयोग की बैठक में बूथ पर बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की पहचान को लेकर सवाल उठाया था. उसे ही  आगे बढ़ाते हुए बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने “ये लोग अब बुर्का पर हंगामा करते हैं. बुर्का पर क्यों हंगामा कर रहे हैं यह लोग, कौन सा कानून है. क्या यह इस्लामी कंट्री है?”

Giriraj Singh : एयरपोर्ट पर बुर्का उठा सकते है तो मतदान बूथ पर क्यों नहीं ?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “हमारा देश बाबासाहब के संविधान से चलता है. जब पासपोर्ट बनवाना होता है, तब तो ये लोग आधार कार्ड दिखाते हैं. जब एयरपोर्ट पर जाना होता है तो ये लोग बुर्का उठाकर मुंह दिखाते हैं लेकिन मतदान केंद्र पर बुर्का उठाने में शर्म आती है.”

शंका हुई तो पोलिंग एजेंट उठावाएगा बुर्का – गिरिराज सिंह

बेगूसराय संसद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अगर हमें शंका हुई तो हम बुर्का उठवाएंगे. बुर्का उठाकर जांच करने का इंतजाम करवायेंगे. देश संविधान से चलता है और  चुनाव संविधान के तहत ही होता है.  संविधान ने हमें ये अधिकार दिया है कि अगर कोई शंका हो तो राजनीतिक दल के पोलिंग एजेंट बुर्का उठावाकर देख सकते हैं.

राहुल गांधी पर तंज,ललबबुआ बताकर उड़ाया मजाक

 गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ललबबुआ और नेपो बॉय कह कर मजाक उठाया. राहुल गांधी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि अभी विदेश में घूम कर आए हैं.जब चुनाव की घोषणा हुई तो बायोस्कोप से कैंडिडेट देख रहे थे.

वहीं उन्होने जीतन राम मांझी की उस मांग पर भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का चेहरा पहले घोषित किए जाने को लेकर कहा था. गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी भी चुनाव जीतकर आये थे, तब सेंट्रल हॉल में एनडीए के सांसदों की बैठक में ही उनका चुनाव हुआ था. जो प्रक्रिया है , उसी के तहत काम होगा. गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार बीजेपी को 2010 की विधानसभा चुनाव की तरह 206 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी.

सरकार बनी तो घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करेंगेःगिरिराज

राज्य में घुसपैठियों के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में  कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी ने घुसपैठियों को ही अपना मान लिया हैं. उन्होंने मान लिया है कि वो मुसलमान का प्रतिनिधित्व करते हैं. अब चुनाव के बाद जब NDA की सरकार बनेगी तो एक-एक को चुन कर डिपोर्ट करेंगे.

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि जब घुसपैठियों को चुन चुन कर निकाला जायेगा तब ना तो राहुल गांधी और ना ही तेजस्वी यादव इन्हें बचाने आएंगे. ये लोग मुसलमान हैं या बांग्लादेशी मुसलमान हैं, इनको यहां रहने का हक नहीं है. विपक्ष ने एसआईआर पर इन्हीं लोगों के लिए हंगामा किया था.

बीजेपी ने किया बुर्का बैन की मांग 

गिरिराज सिंह के बुर्का बैन वाले बयान के बाद बिहार की राजनीति गर्मा गई है. बिहार या देश में कही भी मतदान के दौरान बुर्का उठाकर चेहरा देखने की कोई परिपाटी अब तक नहीं  है लेकिन इस बार के बिहार चुनाव में बीजेपी नेता इसे जरूरी बताते हुए बुर्का को बैन करने की मांग कर रहे हैं. बीजेपी अब बुर्का के बहाने पूरे माहौल को गर्माने की कोशिश में लगी है.

Latest news

Related news