Haryana Elections Congress’s 2nd list : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं. इन 9 नामों के साथ कांग्रेस ने अब तक 90 विधाससभा सीटों में से 41 सीटों पर उम्मीदवारो के नाम का ऐलान कर दिया है.
Haryana Elections Congress’s 2nd list : कौन कहां से बना उम्मीदवार
कांग्रेस ने जिन 9 विधानसभा के लिए सीटों का ऐलान किया है, वो हैं- गुरुग्राम, बादशाहपुर, थानेसर, गनैर , उंचाना कलां, तोहाना, तोशाम औऱ मेहम.
थानेसर से अशोक अरोड़ा, गनौर से कुलदीव शर्मा,उंचा कलां से ब्रिजेंद्र सिंह,तोहाना से परमवीर सिंह
तोशाम से अनुरुद्ध चौधऱी,मेहम से बल राम डांगी,नामल चौधरी से मंजू चौधरी,बादशाहपुर से वर्धन यादव और
गुरुग्राम से पार्टी ने मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है.
कांग्रेस ने जेजेपी प्रमुख और बीजेपी के सहयोगी रहे दुष्यंत चौटाला के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह के बेटे ब्रिजेंद्र सिंह को उंचा कला से मैदान में उतारा है.
पहली लिस्ट 6 सितंबर को जारी हुई थी
हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी पहली लिस्ट 6 तारीख को जारी की थी, जिसमें 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसमें दो ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के जाट बहुल इलाकों से उम्मीदवार बनाया था. वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को गरही सांपला-किलोई सीट से टिकट मिला था. सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, रोहतक से भरत भूषण बत्रा और गोहाना से जगबीर सिंह मलिक को टिकट दिया गया था. कांग्रेस ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ लाडवा से मेवा सिंह को उतारा है.
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलायेंगे हाथ !
कांग्रेस ने अब तक 90 में से केवल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत आखिरी चरण में है. उम्मीद है कि आज यानी सोमवार 9 सितंबर को दोनो पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान हो जायेगा. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद खबर है कि गठबंधन का फार्मूला तैयार हो गया है .4+1 पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सहमति बनी है. कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी को 5 सीटें देने के लिए तैयार है. आम आदमी पार्टी पहले हरियाणा में 10 सीटों को लेकर बात कर रही थी लेकिन अब खबर है कि 5 सीटों पर समझौता हो गया है.


