Assembly Election 2026 Dates : नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में सत्ता का महासंग्राम शुरू होने जा रहा है . Election Commission of India आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान करेगा. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) भी तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी.
Assembly Election 2026 Dates : वो 5 राज्य जहां होने वाले हैं चुनाव
2026 में देश में इन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. – असम, पश्चिम बंगाल, केरल , तमिलनाडुऔर पुड्डुचेरी . इन पांच राज्यों के लिए आज चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. तारीखों का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी करेंगे.
चुनावी राज्यो में किसका मुकाबला किसके साथ है ?
निर्वाचन आयोग आज निम्नलिखित राज्यों के लिए चुनावी बिगुल फूंकेगा:
- पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की TMC और BJP के बीच कड़ी टक्कर।
- असम: बीजेपी के लिए तीसरी बार सत्ता बचाने की चुनौती।
- तमिलनाडु: DMK और AIADMK के बीच वर्चस्व की जंग।
- केरल: LDF और UDF के बीच पारंपरिक मुकाबला।
- पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश): गठबंधन सरकारों की साख दांव पर।
चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें और संभावित कार्यक्रम
विशेषज्ञों और सूत्रों के अनुसार, इन चुनावों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स इस प्रकार हैं:
- कितने चरणों में होंगे चुनाव?: पश्चिम बंगाल और असम में सुरक्षा के लिहाज से चुनाव बहु-चरणीय (Multi-phase) हो सकते हैं, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान संपन्न होने की संभावना है.
- आचार संहिता (Model Code of Conduct): आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे सरकारें किसी नई योजना की घोषणा नहीं कर सकेंगी।
- सुरक्षा व्यवस्था: बंगाल में हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों (CAPFs) की तैनाती की जा सकती है।
- कार्यकाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि असम का 20 मई को. इससे पहले नई सरकार का गठन अनिवार्य है.

