Haryana anil vij : हरियाणा में बीजेपी सरकार के खिलाफ लोगों के अंदर गुस्सा किस तरह से भरा हुआ है, इसका एक नाजारा अंबाला के पंजोखरा साहिब में देखने के लिए मिला, जब हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज anil vij लोकसभा चुनाव के लिए लोगों से मिलने जुलने के लिए पहुंचे. हरियाणा सरकार में पूर्व गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज के आने की खबर सुनते ही पूरे गांव के किसान विरोध प्रदर्शन के लिए निकल पड़े और अनिल विज को काले झंडे दिखाये. इतना ही नहीं अनिल विज से गांव वालों ने किसानों को लेकर कई सवाल भी पूछे. किसानों ने आंदोनल को याद करते हुए तत्कालीन गृहमंत्री से पूछा कि किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर क्यों रोका गया, किसानों पर गोलिया क्यों चलवाई गई और फिर किसानों पर FIR क्यों दर्ज कराया गया ?
Haryana anil vij की कार को किसानों ने घेरा
अनिल विज जब गांव पंजोखरा साहिब पहुंचे तो गांव वालों ने नेता की गाड़ी घेर ली और सवालों की बौछार कर दी.इस पर पूर्व गृहमंत्री गाड़ी से उतरे और किसानों से बात की. उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान मानने के लिए तैयार नहीं दिखे. तब अनिल विज ने कहा कि आप और मैं अलग अलग नहीं है. हम और आप एक ही हैं, चाहे हमारे मुद्दे अलग अलग हों. अनिल विज ने किसानों पर गोलियां चलवाने के मामले मे कहा कि हां मैं इस की जिम्मेदारी लेता हूं, क्योंकि उस समय मैं गृहमंत्री था. गृहमंत्री होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है.
आगे अनिल विज ने गांव वालों से काफी देर तक बातें की. बातों के दौरान विज ने कहा कि अब में केवल एक विधायक हूं और विधायक होने के नाते मैंने पंजोखरा साहिब में बहुत काम किया है और अपने गांव के लोगों से ही मिलने आया हूं. अनिल विज का प्रशासनिक और सामाजिक अनुभव काम आया और थोड़ी देर बातचीत के बाद किसान शांत हुए.
य़े भी पढ़े:- Swati Maliwal assault case : आरोपी विभव कुमार को लेकर दिल्ली पुलिस गई मुंबई..

