Gold Smuggling तस्करों ने ढूंढा नया तरीका,दुबई से अंडरवियर में छुपा कर लाये 1.07 करोड़ का सोना

लखनऊ : आज कल लोग तस्करी के लिए नये नये तरीके इजाद करते हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर आज एक ऐसा ही नजारा कस्टम के अधिकारियों  के सामने आया. साउदी अरब के  शारजाह से आई इंडिगो की  फ्लाइट 6E-1424 से दो युवको के पास से भारी मात्रा में सोना होने का संदेह हुआ. जांच के दौरान पता चला कि दोनों युवको के पास भारी मात्रा में सोना मौजूद है.

Lucknow Airport gold smuggling
Lucknow Airport gold smuggling

अंडरवियर में छुपाया था सोना

जब कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ तो उन्हें अलग ले जाकर उनकी जांच की गई. शुरु में तो उन्हें कुछ नहीं मिला. सामान में भी कुछ नही था. लेकिन जब फिजिकल चेकिंग हुआ तो पाया गया कि दोनों युवकों के अंडर वियर में सोना छुपा कर रखा गया था. उनके पास एक किलो से ज्यादा ( 1.731 ग्राम) सोना  मौजूद था.

lucknow airpirt gold
lucknow airpirt gold

अंतर्रास्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत एक करोड़ अधिक

दोनों युवकों के कपड़े उतरवाकर कस्टम के अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि उनके अंड वियर में सोने के बिस्किट्स छपा कर रखे गये थे. ये सोना अवैध तरीके से भारत लाया जा रहा था. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कस्टम के अधिकारियों ने इन दोनों युवकों से 1.731 किग्रा. सोना बरामद किया. . इस सोने के कीमत 1.07 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Latest news

Related news