दिल्ली AIIMS के इंमरजेंसी के पास लगी बडी आग, दमकल की 8 गाडियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS ) के इमरजेंसी वार्ड के पास बिल्डिंग के एक हिस्से में थोड़ी देर पहले अचानक आग (AIIMS FIRE) लग गई है. ये आग (AIIMS FIRE) इंडोस्कोपी विभाग के अंदर लगी है. यहां मौजूद मरीजों को आनन फानन में बाहर निकाला गया. दमकल की 8  गाडिया मौके पर मौजूद है . फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. कयास लगाये जा रहे हैं  कि ये आग शॉट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. बताया जा रहा है कि आग करीब 11.54 मिनट पर लगी है.

Latest news

Related news