शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’National Townhall Against E20 का आयोजन किया. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की E20 नीति (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर जमकर निशाना साधा और पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को शुद्ध पेट्रोल चुनने का विकल्प देने और E20 ईंधन को शुद्ध पेट्रोल से सस्ता करने की प्रमुख मांगें उठाईं. केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने बेवजह पेट्रोल महंगा कर रखा है.
पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए-केजरीवाल
केजरीवाल ने अपने टाउन हॉल में तीन प्रमुख मांगे रखी, उन्होंने कहा,“मेरी देश के लोगों की तरफ से सरकार से 3 मांगें हैं..
1) पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए
2) प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए
3) पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए”
मेरी देश के लोगों की तरफ से सरकार से 3 मांगें हैं..
1) पेट्रोल पंप पर E20 और प्योर पेट्रोल का ऑप्शन होना चाहिए
2) प्योर पेट्रोल से E20 सस्ता होना चाहिए
3) पेट्रोल का दाम 84 रुपए/लीटर से कम होना चाहिए pic.twitter.com/ukbfNVDwVQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
ट्रम्प को खुश करने के लिए मोदी जी देश की जनता को बर्बाद कर रहे हैं- केजरीवाल
इतना ही नहीं आप प्रमुख ने आरोप लगाया की पीएम मोदी ट्रम्प को खुश करने पिछले साल की तुलना में अमेरिका से 5 गुना अधिक Ethanol इंपोर्ट करेगा. उन्होंने कहा,“मोदी जी ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर ज़बरदस्ती Ethanol थोप रहे हैं। अमेरिका Ethanol का production करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है. पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 billion लीटर Ethanol इंपोर्ट किया था. इस साल E20 लागू होने के बाद, भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका से 5 गुना अधिक Ethanol इंपोर्ट करेगा. ट्रम्प को खुश करने के लिए मोदी जी देश की जनता को बर्बाद कर रहे हैं.“
मोदी जी ट्रम्प को खुश करने के लिए हमारे देश पर ज़बरदस्ती Ethanol थोप रहे हैं।
अमेरिका Ethanol का production करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले साल भारत ने अमेरिका से 1 billion लीटर Ethanol इंपोर्ट किया था। इस साल E20 लागू होने के बाद, भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका… pic.twitter.com/uDU6ktVpDK
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें- केजरीवाल
आप प्रमुख ने कहा कि सरकार का इरादा E100 तक जाने का है अभि इसपर हंगामा है इसलिए वो खामोश है और जैसी लोग शांत होंगे वो E25 लागू कर देगी. केजरीवाल ने कहा, “मेरी देश के लोगों से अपील है कि पेट्रोल और डीज़ल की गाड़ियां खरीदना बंद कर दें. जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें. यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी.“
मेरी देश के लोगों से अपील है कि पेट्रोल और डीज़ल की गाड़ियां खरीदना बंद कर दें। जब तक देश में E100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, गाड़ी न खरीदें। यह सरकार आपको बर्बाद कर देगी। pic.twitter.com/FwzJVRnnnw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 1, 2026
National Townhall Against E20 में केजरीवाल की जनता से अपील
हाल में हुए छात्र आंदोलन में सोशल मीडिया की ताकत देख चुके आप प्रमुख केजरीवाल ने लोगों से इसका इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा, “आज ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ से लाखों लोगों ने जुड़कर इस मुद्दे को अपना समर्थन दिया और सरकार को बता दिया कि वो E20 से कितना परेशान हैं. मेरा आप सबसे निवेदन है, इस मुद्दे पर अपने वीडियोज़ बनाकर मुझे Collab Request भेजिए मैं सभी के वीडियोज़ अपने अकाउंट से शेयर करूंगा.“

