तिरुपति बालाजी मंदिर परिसर में लगी आग, देखते देखते आग ने लिया विकराल रूप और फिर…

आंध्र प्रदेश: तिरुपति से बड़ी खबर सामने आ रही है. तिरुआती बालाजी मंदिर के पास आज भीषण आगजनी हो गई. जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक, तिरुपति में बालाजी मंदिर के पास एक फोटो फ्रेम की दुकान में आग लगने की खबर है. देखते ही देखते आग इतनी फ़ैल गई कि इसने विकराल रुप ले लिया। घटना के बाद वहां मौजूद दुकानदारों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया.

कोई घायल नहीं

आग इतनी ज्यादा फैली कि दुकान के सामने खड़ी दो बाइक जलकर खाक हो गई. दुकान मालिक का दावा है कि करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. दमकल विभाग का प्रारंभिक तौर पर मानना ​​है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी. दुकान के अंदर केमिकल रखे होने के कारण आग तेजी से फैली.

तिरुपति गोविंदराजास्वामी मंदिर के पास यह हादसा हुआ है. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने में कामयाबी पाई. घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है.

 

Latest news

Related news