Tuesday, December 9, 2025

इसी वजह से फेल हो गये तेजस्वी ..भाई तेजप्रताप ने बताई हार की वजह,पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जमकर की तारीफ

Tej Pratap Yadav :  बिहार विधानसभा के रिजल्ट के बाद अब तस्वीर पूरी तरह से साफ हो चुकी है है. एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने का जा रही है. इस चुनाव में सबसे अधिक और चौंकाने वाला झटका जिसे लगा है वो हैं महागठबंधन के सभी घटकदल. एक तरफ जहां राजद औंधे मुंह गिरा है ,वहीं कांग्रेस की लुटिया भी राज्य में एक तरह से डूब ही गई है. कांग्रेस बिहार में 70 सीटों पर लड़ी जिसमें से केवल 6 सीटों पर जीत हासिल हुई.

Tej Pratap Yadav ने बताई तेजस्वी के हार की वजह 

अब जब कि रिजल्ट आ गया है तब राजद से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले लालू याद के बडे लाल तेज प्राप यादव का गुस्सा फूटा हैं. तेज प्रताप यादव ने राज्य में राजद की इतनी बुरी हालत के लिए ‘जयचंदों’ को कसूरवार ठहराया है. पार्टी की इस हार के लिए तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर बड़ा निशाना साधा है.

अपनी परंपरागत सीट महुआ से तीसरी बार और अपनी पार्टी बनाकर पहली बार यहां से चुनाव लड़े तेज प्रताप यादव चुनाव हार गये. इस सीट से राजद के मजबूत कैंडिडेट होने के बावजूद लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की. उन्होंने 44,997 वोटों के भारी अंतर से यहां से बाजी मारी.

अपनी और राजद की हालत पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी हार में जनता की जीत छुपी है. जनता ने जो भी जनादेश दिया है उसे स्वाकीर करते हैं. तेज प्रताप यादव ने कहा कि यहां हमारी हारकर भी जीत हुई है क्योंकि इससे ये संदेश साफ तौर से गया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं बल्कि सुशासन और शिक्षा की होगी. ये हार जयचंदों की करारी हार है. तेज प्रताप ने महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस पर भारी तंज कसते हुए कहा कि हमने तो पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद कांग्रेस बिहार से खत्म हो जाएगी और ये आज साफ-साफ दिखाई भी दे गया.

तेज प्रताप यादव ने लिखा फेसबुक पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले तेज प्रताप यादव ने चुनाव हारने के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें लिखा है कि “मैं तो हारकर भी जीता हूं, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है लेकिन सच्चाई कड़वी है. इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बर्बाद कर दिया. इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया. जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर को आग लगा दी, इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. मैं बार-बार कहता हूं कि जनता ही मां-बाप होता है. जनता का फैसला सर-माथे पर और आज भी उसी भावना के साथ मैं आपका फैसला स्वीकार करता हूं.”

तेज प्रताप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “हार और जीत अलग बात हैं, लेकिन असली जीत इरादा और प्रयास से ही होते हैं. मैं चैहे विधायक रहूं या ना रहूं, महुआ की जनता से  जो वादे किए थे, उनको निभाने का प्रयास लगातार करता रहूंगा.. मेरे दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहेंगे. तेज प्रताप ने सीएम नीतीश की कारीफ करते हुए लिखा है कि बिहार की जनता ने सुशासन की सरकार को चुना है और हम इसका सम्मान करते हैं. जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे. ये जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का कमाल है.”

‘सीएम नीतीश के सुशासन को जनता ने अपनाया’

तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार की अपने पोस्ट में जमकर तारीफ करते हुए लिखा है कि “जनता नीतीश कुमार जी के सुशासन को खुले दिल से अपनाया है. बिहार की ये ऐतिहासिक जीत भारत के गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य माननीय अमित शाह जी तथा भारत सरकार में मंत्री और बीजेपी बिहार के प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान जी की कूटनीति, दूरदृष्टि और दिन-रात किए गए परिश्रम का परिणाम है. इस विजय का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है.”

 एनडीए के लोग पांडवों की तरह लड़े

तेज प्रताप यादव ने एनडीए के परफॉर्मेस की तारीफ करते हुए लिखा है –“NDA गठबंधन की सभी पांचों पार्टियों ने ‘पांच पांडवों’ की तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ा और जनता ने भी अपना विश्वास, मत और भरपूर समर्थन देकर इस एकता को विजय की शक्ति में बदल दिया.ये जीत बिहार की जनता की है, यह जीत विश्वास की है,यह जीत विकास और सुशासन के संकल्प की है. मैं बिहार की युवा शक्ति, मातृशक्ति और आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं. आपने मुझे अपार प्यार दिया और यह प्रेम मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. जनता की आवाज बनकर हम और मजबूती से वापस लौटेंगे.”

Latest news

Related news