मुंबई : 68वां फिल्म फेयर अवार्ड्स 2023 हलांकि गुरुवार को मुंबई में हो चुका है,लेकिन इसका प्रसारण आज टेलिविजन पर किया जायेगा.अगर आप भी जानना चाहते है कि किसे क्या मिला,तो सारी जानकारी है यहां
68वें फिल्म फेयर आवर्ड में आलिया भट्ट का जलवा रहा. आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का पुरस्कार मिला. आलिया भट्ट को ये अवार्ड अभिनेत्री रेखा ने दिया. वहीं राजकुमार राव को फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार (Best Actor) दिया गया.
Alia Bhatt accepting her award from Rekha ji 🤌🫶💕 #FilmfareAwards2023 pic.twitter.com/9BylxS0M7b
— rani (@junglibilli_x) April 27, 2023
फिल्म बधाई हो को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (पॉपुलर) का सम्मान मिला. वहीं क्रिटिक की केटेगरी में फिल्म वध (Vadh) के कलाकार संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के दो फिल्मों बधाई हो और भूल भुलैय्या के लिए क्रिटिक्स की केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. क्रिटिक कैटगरी में फिल्म भूल भूलैय्या के लिए ही तब्बू को भी बेस्ट एक्ट्रेस का आवार्ड मिला.
निर्देशन के क्षेत्र में बेस्ट डायरेक्ट का अवार्ड संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगू बाई काठियावाड़ी के लिए मिला.
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म फिल्म जुग जुग जीयो के लिए मिला.
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के लिए शीबा चडढ़ा को बधाई हो के लिए मिला.
फिल्म ब्रह्मास्त्र प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड मिला. वहीं फिल्म गंगू बाई…. के लिए प्रकाश कपाडिया और उत्कर्षिणी वसिष्ठ को बेस्ट डायलॉग का अवार्ड मिला.इस साल बेस्ट डेव्यू का अवार्ड फिल्म झुंड के लिए एक्टर अंकुश गेदम को मिला . वहीं बेस्ट डेव्यू (फीमेल) का अवार्ड एंड्रिया केविचुसा को फिल्म अनेक के लिए मिला. वरिष्ठ अभिनेता प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. एंड्रिया केविचुसा को बेस्ट डेव्यू का अवार्ड मिलने पर सासंद ने बधाई दी है.
Congratulations Andrea Kevichüsa from bringing home the award for Best Debut Female for 'Anek' at the 68th Hyundai Filmfare Awards 2023.
We are extremely proud of your fantabulous performance and hardwork. Keep shining and make Nagas proud!✨ pic.twitter.com/W4Tvvy4Y3o
— Temjen Imna Along (@AlongImna) April 28, 2023
फिल्म फेयर 2023 में बेस्ट सिंगर मेल के लिए अरिजीत सिंह ब्रह्मास्त्र से केसरिया को लिए तो बेस्ट सिंगर फीमेल का अवार्ड कविता सेठ को फिल्म जुगजुग जीयो के रंगसारी के लिए दिया गया .
कई और अवार्ड है जिनका जिक्र यहा नहीं है, पूरा पिल्म फेयर एवार्ड्स आप आज रात नौ बजे कलर्स पर देश सकते हैं. इस साल पूरे अवार्ड सेरेमनी को अभिनेता सलमान खान और मनीष पॉल ने होस्ट किया.
#SalmanKhan grooving with #JanhviKapoor and #ManishPaul in Zingaat at
68th Hyundai Filmfare Awards 2023.🔥[ #SalmanKhan𓃵 #JanhviKapoor#HyundaiFilmfareAwards2023 ]pic.twitter.com/vyuZg2eIEP
— 𝐊𝐀𝐁𝐈𝐑 ♛ (@ISalman_Rules) April 28, 2023

