Friday, February 20, 2026

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर 400 पार, नोयडा-गाजियाबाद में स्कूलो को हाइब्रिड मोड पर चलाने के निर्देश

Delhi NCR Pollution : राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल तक पहुंच गया है. लगतार बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली और एनसीआर में ग्रैप GRAP-3  लागू कर दिया  है. ग्रैप-3 के अंतर्गत नोएडा और गाजियाबाद में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं. प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि इलाके में क्लास 1 से लेकर 5 तक की क्लासेस ऑफलाइन बंद करके अगले आदेश तक  ऑनलाइन मोड पर जिया जाये .

Delhi NCR Pollution:एनसीआर में कंस्ट्रक्शन कार्य तत्काल बंद करने का आदेश

हालात की गंभीरता को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने मेट्रो, अस्पताल और फ्लाईओवर से जुड़ी परियोजनाओं को छोड़कर सभी तरह के निर्माण कार्यों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिये गये हैं. इसके साथ ही  BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल से चलने वाली गाडियों के परिचालन पर नोएडा और गाज़ियाबाद में रोक लगा दी गई है.

नोयडा और गाजियाबाद के इलाके में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है. नोयडा के अलगअलग स्थानों पर बुधवार की शाम सेक्टर-125 में AQI 425, सेक्टर-1 में 407, सेक्टर-116 में 415 रही , वहीं गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 412 दर्ज किया गया. हवा में खतरनाक PM 2.5 और PM 10 की मात्रा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है. प्रदूषण के कारण इलाके में लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन, गले में खराश जैसी परेशान हो रही है.

नोयडा में स्टोन क्रशर – रेडी मिक्स कंक्रीट बंद करने का आदेश 

नोयडा प्राधिकरण ने ने इलाके मे चल रहे सभी रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट्स, स्टोन क्रशर और डिमोलिशन साइट्स को बंद करने के निर्देश दिये हैं. प्राधिकरण की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि अगर नियमों के उल्लंघन होता है तो इसके एवज में भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है.

Latest news

Related news