मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi ने सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की छठी बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में प्रदेश की आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, निवेश और जनकल्याण योजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने जीरो पॉवर्टी अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र परिवारों को सभी योजनाओं से जोड़ने के सख्त निर्देश दिए.
जीरो पॉवर्टी अभियान में तेज रफ्तार
बैठक में अवगत कराया गया कि अभियान के तहत 12.50 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है. इनमें से 9
लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना और 5 लाख परिवार मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र पाए गए हैं. 6.67 लाख परिवारों को आयुष्मान कार्ड, 5 लाख श्रमिकों को कल्याण बोर्ड में पंजीकरण और 10.60 लाख परिवारों के एक-एक सदस्य को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया है.
एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति
मुख्यमंत्री ने विभिन्न एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की समीक्षा की. फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे में 88.45%, झांसी लिंक में 72.71%, आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक में 63% और जेवर लिंक में 59.35% भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है. उन्होंने मेरठ-हरिद्वार, विंध्य, विंध्य-पूर्वांचल और नोएडा-जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 31 जुलाई तक भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
CM Yogi का महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर जोर
लखनऊ नाइट सफारी, ग्रेटर नोएडा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब (301 हेक्टेयर भूमि प्राप्त), टेक्सटाइल पार्क, एक्वा ब्रिज और बिनगवां 40 एमएलडी तृतीयक उपचार संयंत्र की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए.अन्य निर्देशबैठक में अग्नि सुरक्षा, विद्युत वितरण, डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना और ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने आधारभूत संरचना के साथ जनसुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया.

