Friday, February 20, 2026

UP CM YOGI: बारिश-ओलावृष्टि से पीडित परिवार को योगी सरकार देगी आर्थिक मदद,जनहानि वाले परिवार को मिलेगी 4 लाख की सहायता राशि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अलग अलग जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद बर्बाद हुई फसल औऱ राज्य का ताजा हालात को देखते हुए प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं.

जनहानि से प्रभावित परिवार को 4-4 लाख रुपये की मदद

यीएम योगी ने असमय हुई बारिश और ओलावृष्टि से आई आपदा के कारण  जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को सरकार की तरफ से 4 लाख रु. तत्काल राहत राशि देने का निर्देश दिया है. जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा या पशु हानि हुई है, ऐसे प्रभावितों को भी सरकार ने तत्काल आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है.

फसलों के नुकसान के आकलन का आदेश

सीएम योगी ने अधिकारियो को निर्देश दिया है कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उसकी जानकारी सरकार को उपलब्ध कराई जाये ताकि इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जा सके.

Latest news

Related news