यूपी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर सीएम योगी ने जताया जनता का आभार.कहा ये जीत डंबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जीत है.  

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में गोला गोकर्णनाथ विधान सभा क्षेत्र सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. साएम योगी ने कहा कि यह जीत डबल इंजन की सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है. गोला गोकर्णनाथ सीट की जीत प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प ‘सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की जीत है .

सीएम योगी ने गोला गोकर्णनाथ विधान सभा क्षेत्र से जीतने वाले प्रत्याशी अमन गिरि को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई दी है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह शानदार जीत डबल इंजन की सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है.

Latest news

Related news