पटना: (अभिषेक झा.ब्यूरो चीफ)
राजनीति भी अद्भुत चीज है.कब कहां किसे किसके दर पर पहुंचा दे,किसे किसके कदमों में झुका दे,ये कहना मुश्किल है. सियासत की ये कदमताल इन दिनों बिहार के इफ्तार पार्टियों में देखने के लिए मिल रही है. ऐसी ही कुछ तस्वीरें आज तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी से सामने आई है.जो बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा का विषय है.

सीएम नीतीश कुमार के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हर साल की तरह इस साल भी इफ्तार पार्टी दिया. तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में जो नजारा दिखा उसने ये दिखा दिया कि बदलते सियासत के मौजूदा स्वरुप में कब कौन सा सियासतदान दूसरे के करीबी हो जाए और कब कौन किसी का सियासी दुश्मन, ये कहना बहुत मुश्किल है. इफ्तार पार्टी में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है.जो बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.
सीएम नीतीश कुमार के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी मां के घर राबड़ी निवास पर दिया इफ्तार पार्टी. अपनी पार्टी ही नहीं विरोधी पार्टी के लोग भी आये नजर.#TejashwiYadav #IftarParty #ChiragPaswan pic.twitter.com/qOqaMKfk2j
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 9, 2023
एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा रह रहे चिराग पासवान, तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और लालू परिवार से खफा रहे पप्पू यादव आज तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी में शरीक हुए.कई वर्षों से पप्पू यादव तेजस्वी यादव से खफा होने के साथ साथ हमलावर भी थे.इसके बावजूद तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार पप्पू यादव शरीक हुए.तेजस्वी यादव ने काफी गर्मजोशी से पप्पू यादव का स्वागत किया.

वहीं पप्पू यादव ने इस मौके पर कहा कि रमज़ान के मुक़द्दस मौक़े पर राजद के दावत-ए-इफ़्तार का एहतिमाम किया. इस अवसर पर विपक्ष के तमाम सियासतदान एकजुट हुए और देश में अमन चैन व मोहब्बत का पैगाम दिया. यह आने वाले दिनों में देश और संविधान की हिफाजत के लिए अच्छा संदेश देने वाला है.
#Tejaswiyadav IFTER PARTY लंबे समय से बिहार के तेजस्वी यादव से नाराज पप्पू यादव भी आज तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी में पहुंचे#Bihar @pappuyadavjapl pic.twitter.com/twrk5DcVJu
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 9, 2023
वहीं नीतीश कुमार के इफ्तार से दूरी बनाने के साथ तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी में शरीक हुए चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांव छूकर प्रणाम किया.लेकिन मंच से नीचे उतरते ही चिराग पासवान नीतीश कुमार और महागठबंधन पर हमलावर हो गए.चिराग पासवान ने कहा कि इस बार ही नहीं, पिछले बार भी हम तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी में शरीक हुए थे,लेकिन विपक्षी एकजुटता के सवालों पर चिराग पासवान हमलावर दिखे.उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता एक भ्रम है… ‘ मंच एक है, प्रधानमंत्री पद के दावेदार अधिक हैं.’नीतीश कुमार का कौन सा मॉडल होगा.नीतीश कुमार का नहीं, उनकी नीतियों का विरोधी हूं’
तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में अलग ही नजारा दिखा.इन दिनों नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर हमलावर युवा बिहारी चिराग पासवान भी इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे.#BiharNews #Tejaswiyadav #IftarParty pic.twitter.com/fHVbUNrptE
— THEBHARATNOW (@thebharatnow) April 9, 2023
तेजस्वी यादव के इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ललन सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित तमाम विपक्षी पार्टियां शामिल हुई.हालांकि बीजेपी , मुकेश सहनी और उपेंद्र कुशवाहा ने दूरी बनाए रखा,लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि क्या तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी 2024 के लिए विपक्षी एकजुटता की कवायद है ?…





