Chandra Babu Naidu : भारत एक तरफ भले ही विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया हो, युवाओं के लिए आजीविका गंभीर समस्या बन गयी हो लेकिन भारत के एक राज्य की सरकार अपने लोगों से जनसंख्या बढ़ाने की अपील कर रही है. दरअसल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने प्रदेश के लोगों से जनसंख्या में बढोतरी करने की अपील की है . सीएम नायडू ने अपने इस दलील के पीछे राज्य में बढ़ते बुजुर्गों की आबादी और कम बच्चों का पैदा होना बताया है. चंद्रबाबू नायडू ने इ समस्या को गंभीर बताते हुए कहा है कि राज्य के कई जिलों ऐसे हैं, जिनके गांवों में केवल बुजुर्ग लोग ही रह गये हैं.
Chandra Babu Naidu ने कहा बढ़नी चाहिये युवा आबादी
चंद्र बाबू नायडु ने राज्य में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए कहा है कि दक्षिण के राज्यों के परिवारों में जनसांख्यिकीय अनुपात को बनाये रखने और इसके लाभ को बनाए रखने के लिए इलाके में युवा आबादी को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए.
नायडू ने नई जनसंख्या नीति का किया खुलासा
सीएम नायडू ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वे जल्द ही एक नई नीति लाने जा रहे हैं, जिसके मुताबिक सरकार केवल उन्हीं लोगों को स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ने की अनुमति देगी जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे. नायडू वे कहा कि सरकार इसके बारे में गंभीरता से सोच रही है और जल्द ही इस संबध में कानून लाने की योजना बना रही है.
चंद्र बाबू नायडू ने अपने इस कदम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि उनका मकसद यहां के परिवारों को दो से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आने वाले वर्षों में राज्य में एक युवा और अधिक जीवंत आबादी सुनिश्चित हो सके. नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश समेत पूरे दक्षिण भारत में तेजी से उम्रदराज आबादी बढ़ रही है.
युवा आबादी ना बढ़ी तो 2047 तक होगी बड़ी समस्या
चंद्र बाबू नाडू के कहना है कि ‘हालांकि हमारे पास 2047 तक जनसांख्यिकीय लाभ है, लेकिन दक्षिण भारत में उम्र बढ़ने की समस्या के संकेत दिखाई देने लगे हैं. जापान, चीन और कुछ यूरोपीय देशों जैसे कई देश इस मुद्दे से जूझ रहे हैं, जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा बुजुर्ग है.’
नायडु ने कहा कि यहा के युवा बेहतर अवसरों की तलाश में देश के दूसरे हिस्सों या विदेश में पलायन कर रहे जिसके कारण दक्षिणी राज्यों में अब बुजर्गों की आबदी एक चुनौती बन गई है, और स्थिति बद स बदतर होती जा रही है.
अगर यही ट्रेंड रहा तो दिक्कतें बढ़ेंगी – एन चंद्रबाबू नायडू
आंध्र CM ने कहा कि प्रदेश और देश भर के कई गांवों ऐसे हैं जिसमे केवल बुजुर्गों की आबादी ही बची है. ज्यादातर युवा नौकरी की तलाश में शहरों में पलायन कर गये हैं. नायडू ने प्रजनन दर के बारे में बात करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्यों में ये दर पहले से ही 1.6 प्रतिशत तक गिर गई है, जो सामान्य राष्ट्रीय औसत 2.1 प्रतिशत कम है. ऐसे में अगर प्रजनन दर में और गिरावट आती है तो 2047 तक राज्य में गंभीर वृद्धावस्था की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जो ठीक नहीं होगा.

