धनतेरस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय न करना गलती, 99% लोग नहीं जानते ये बात

सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के साथ सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और दूसरी शुभ वस्तुओं की खरीदारी करना मंगलकारी होता है. मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. अगर आप इस दिन माता लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसके अलावा कौड़ी और गोमती चक्र से जुड़े कुछ उपाय भी कर सकते हैं. आइये अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम से जानते हैं कि धनतेरस पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कमल वाली खरीदें मूर्ति
कि धनतेरस पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदते समय उनके स्वरूप और आसन पर विशेष ध्यान दें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में स्थापित करने के लिए मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा को शुभ माना जाता है. प्रतिमा में माता लक्ष्मी का आसन उल्लू के बजाय कमल का होना पसंद किया जाता है. मान्यता है कि कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक होती है, इसलिए प्रतिमा खरीदते समय उसके स्वरूप और आसन का ध्यान रखें.

सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो लाएं कौड़ी
पंडित कल्कि राम के मुताबिक, धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता. ऐसे में पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, पीले रंग की कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है. पंडित कल्कि राम कहते हैं कि आर्थिक स्थिति के कारण अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो बाजार से कम से कम 16 पीली कौड़ियां घर ला सकते हैं. गोमती चक्र खरीदते समय ध्यान रखें कि वह कहीं से टूटा या खंडित न हो. धार्मिक मान्यता के अनुसार, 11 या 16 गोमती चक्र खरीदना शुभ माना जाता है.
कौड़ी और दीपक से जुड़ा उपाय
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धनतेरस की शाम को घर में 13 घी के दीपक जलाने की परंपरा से जुड़ा एक उपाय भी बताया जाता है. इसके अनुसार, आंगन में दीपक रखते समय प्रत्येक दीपक में एक-एक कौड़ी डालें. इसके बाद बची हुई तीन कौड़ियों को लाल सूती कपड़े पर रखकर मां लक्ष्मी के सामने स्थापित करें. उन पर हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं, पास में एक दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है.

Latest news

Related news