Friday, February 13, 2026

Champai Soren joined BJP: शिवराज सिंह बोले-टाइगर जिंदा है…, बाबू लाल मरांडी और हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी के हुए चंपई सोरेन

Champai Soren joined BJP: शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व JMM नेता चंपई सोरेन बीजेपी में शामिल हो गए. रांची बीजेपी दफ्तर में चंपई सोरेन को बीजेपी की सदस्यता दिलाने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे.

सोरेन बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रांची में आयोजित एक समारोह में भाजपा में शामिल हुए. झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के करीबी सहयोगी रहे सोरेन ने बुधवार को जेएमएम से इस्तीफा दे दिया था.

वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी-शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “जिन्होंने(चम्पाई सोरेन) पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं. टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी… वे(चम्पाई सोरेन) भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे.”

चंपई सोरेन के जगह रामदास सोरेन बने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री

इससे पहले सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दो बार के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ ली.
राज्यपाल संतोष गंगवार ने 61 वर्षीय रामदास सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिन्होंने बुधवार रात को झामुमो और मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले चंपई सोरेन का स्थान लिया.

Latest news

Related news