Bihar assembly: विधानसभा में मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर हंगामा, वेल में धरने पर बैठे बीजेपी विधायक

बिहार विधानसभा में विपक्ष यानी बीजेपी के विधायक वेल में धरना दे रहे है. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, जीवेश मिश्रा, बचौल, नीतिन नवीन सहित तमाम बीजेपी विधायक वेल में धरने पर बैठे है. बीजेपी विधायक सुबह से ही सरकार को मुजफ्फरपुर राहुल सहनी हत्याकांड को लेकर सरकार को घर रहे है.

सुबह पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में बयान देने की मांग की थी. इसके बाद वो सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री इसराइल मंसूरी को बरखास्त करने की मांग करने लगे.

सुबह बीजेपी ने किया विधानसभा परिसर पर प्रदर्शन

आपको बता दें विधानसभा शुरु होने से पहले मुजफ्फरपुर राहुल सहनी हत्याकांड में दोषियों को सज़ा देने की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन भी किया था.

ये भी पढ़ें- Parliament: सदन में नहीं बोल पाए राहुल गांधी, लोकसभा में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

Latest news

Related news