शुक्रवार को दिल्ली में चल रहे AI समिट में यूथ कांग्रेस Youth Congress के शर्टलेस प्रदर्शन के जवाब में आज बीजेपी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में हो रहे प्रदर्शनों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया गया है. मुंबई में तो राहुल गांधी को काले झड़ें भी दिखाए गए.
मुलुंड टोल नाका पर विरोध प्रदर्शन और दिखाए काले झंड़े
राहुल गांधी सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और 2014 के मानहानि केस में कोर्ट में पेश होने के लिए सड़क के रास्ते पास के ठाणे जिले के भिवंडी जा रहे थे.
BJP समर्थकों के एक ग्रुप ने मुलुंड टोल नाका पर विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारे लगाए.
VIDEO | Mulund: BJP workers show black flags to Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi en route to Thane.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vaGe7aR7qB
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2026
रिपोर्टर्स से बात करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का विरोध करते हैं और उन पर देश की इमेज खराब करने का आरोप लगाया.
एक BJP सपोर्टर ने कहा, “प्रधानमंत्री जो भी करते हैं, राहुल गांधी उसका लगातार विरोध करते हैं. देश से जुड़े मुद्दों पर भी. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI समिट में नारे लगाए, जिससे भारत की इमेज खराब हुई. इसीलिए हमने उनके खिलाफ प्रोटेस्ट किया.”
पुलिस ने गांधी के दौरे के लिए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए थे ताकि सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी टकराव को रोका जा सके.
राजस्थान में Youth Congress के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जयपुर में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH जयपुर, राजस्थान: कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/qgErnXJtg8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
दिल्ली विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए सीनियर नेता और सांसद
दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया वह हाथ में देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे के पोस्ट लिए हुए थे. युवा मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के बड़े नेता भी मोजूद रहे इसमें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विनोद सचदेवा के साथ ही सांसद मनोज तिवारी प्रमुख थे.
#WATCH दिल्ली: भाजपा युवा मोर्चा ने कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/gs9F694Kcd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
सूरत में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी गद्दार पार्टी बताया.
#WATCH सूरत, गुजरात: कल इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/NtVzLI577O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2026
पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए गए यूथ कांग्रेस के नेता
इस बीच भारत मंडपम में AI समिट में अपने प्रोटेस्ट के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 4 इंडियन यूथ कांग्रेस नेताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की 5 दिन की कस्टडी मांगी. कोर्ट ने पुलिस कस्टडी और बेल एप्लीकेशन पर ऑर्डर सुरक्षित रख लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के तौर पर हुई है.

