बांकीपुर में बीजेपी ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक सिन्हा की जगह नीरज कुमार सिन्हा लड़गें चुनाव,जानिए कौन हैं नए प्रत्याशी 

Bankipur BJP Candidate Change  : बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 काफी दिलचस्प हो गया है. इस सीट पर  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ा बदलाव करते हुए नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित किया है. इससे पहले पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है.

Bankipur BJP Candidate Change:अभिषेक सिन्हा ने लिया नाम वापस 

अभिषेक कुमार सिन्हा के नामांकन वापस लेने के तुरंत बाद बीजेपी नेतृत्व ने नया उम्मीदवार घोषित करने का फैसला लिया. पार्टी ने बिना देरी किए नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया. नए उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही इस सीट का चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है.

उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया 

बीजेपी के उम्मीदवार बदलने पर जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर की  तरफ से जो पहली प्रतिकिया आई हो उसके मुताबिक उन्होने दावा किया है कि बीजेपी प्रशांत किशोर से डर गई है, इसलिए ऐन मौके पर उम्मीदवार बदल दिये हैं.

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?

नीरज कुमार सिन्हा का जन्म 1 जुलाई 1994 को पटना में हुआ है. उन्होंने स्नातक (बी.ए.) तक शिक्षा प्राप्त की है. महज 32 साल की उम्र मे उन्होने  पार्टी और  संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है.

उन्होंने वर्ष 2006 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर राजनीति में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं.

संगठन में निभा चुके हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

नीरज कुमार सिन्हा ने बीजेपी संगठन में बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य किया है. वर्तमान में वह लगातार दूसरी बार नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं.

राजनीतिक विरासत भी मजबूत

नीरज कुमार सिन्हा का परिवार लंबे समय से जनसंघ और बीजेपी की विचारधारा से जुड़ा रहा है. उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनकी स्मृति में ही संगठन की इकाई का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया, जिसका नेतृत्व फिलहाल नीरज कुमार सिन्हा कर रहे हैं.

बांकीपुर सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला

बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बदलने के बाद अब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. पार्टी को उम्मीद है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे नीरज कुमार सिन्हा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आपको बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी अपनी परंपरागत सीट मानती है . इस को बीजेपी ने उस दौर में जीता था जब राज्य में राजद की लहर थी. भाजपा के  वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन इसी सीट 2024 का विधानसभा चुनाव  जीते थे. नीतिन नबीन इस सीट से अब तक  4 बार (2010, 2015, 2020 और 2025 में) लगातार जीते हैं. इससे पहले नीतिन नबीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा पटना पश्चिम से 4 बार विधायक रह चुके हैं. पटना पश्चिम विधानसभा सीट परिसीमन के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट में बदल गई, और इस सीट पर नवीन किशोर प्रसाद के बेटे नीतिन नबीन जीत कर आते रहे हैं.

बाकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है लेकिन इस बार जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर के खुद मैदान में उतर जाने के कारण मुकाबले बेहद दिलचस्प हो गया है.

Latest news

Related news