Bihar Politics: तेजस्वी पर एक्शन और लालू यादव के “नीतीश के लिए दरवाज़े खुले “बयान में क्या है कनेक्शन?

पटना, (अभिषेक झा-ब्यूरो चीफ): बिहार सरकार ने विभिन्न विभागों के मंत्री रहे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी कोटे के मंत्रियों को मिले विभागों की समीक्षा कराने का फैसले को लेकर सियासी बयान बाज़ी तेज़ हो गई है. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार जो कहते है वो करते है.

अब भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम की ज़ीरो टॉलरेंस नीति है- विजय सिन्हा

असल में शुक्रवार सुबह आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव के नीतीश के लिए दरवाज़ा हमेशा खुला है बयान ने बिहार की सियासत में हलचल पैदा कर दी थी. शाम को तेजस्वी के खिलाफ हुए एक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इस बात का भी जिक्र किया और कहा कि नीतीश पहले भी यहीं थे, अब भी यहीं है और आगे भी रहेंगे.

अब सब घोटाले सामने आएंगे- नीरज कुमार बीजेपी

वहीं बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, मंत्रिमंडल सचिवालय ने आज 5 विभागों में हुए धांधली जो पिछले 17 महीनों राजद द्वारा की गई उसके जांच का आदेश दे दिया. अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं.

लूट के चलते तोड़ा था गठबंधन- नीरज कुमार जेडीयू

वहीं जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो विधानसभा में ही कहा था कि लूट हो रही थी इसलिए गठबंधन छोड़ा. उन्होंने वादा किया था और अब जांच का आदेश दे उसे पूरा किया है.

लालू ने क्या दिया था बयान

आपको बता दें शुक्रवार सुबह ही आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि “नीतीश जी आएंगे तो देखेंगे और रही बात दरवाजा खुला रहने की तो मेरा दरवाजा हमेशा से ही खुला ही रहता है. हमारा दरवाजा बंद नहीं होता है.”

इस बयान के बाद ही बिहार की सियासत में अटकलों का दौर शुरु हो गया था. शायद इसी को विराम देने और बीजेपी की आशंकाओं को शांत करने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और आरजेडी मंत्रियों के काम-काज के जांच करने का आदेश दिया हैं.

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: तेजस्वी यादव और आरजेडी के 17 महीने के काम-काज की होगी जांच, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा एलान

Latest news

Related news