Thursday, March 5, 2026

Bihar Nitish Kumar :अमित शाह-जेपी नड्डा रविवार को पहुंचेंगे पटना,नीतीश कुमार 9वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ,राहुल गांधी ने मांझी को किया फोन -सूत्र

पटना : बिहार के सियासी हालात अब लगभग साफ हो गये हैं. हालाकि अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई लेकिन सियासी हलचल ने ये साफ कर दिया है कि रविवार को नीतीश कुमार Bihar Nitish Kumar वर्तमान राजद गठबंधन को छोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं. नीतीश कुमार के साथ उपमुख्य मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी से सुशील मोदी सरकार में शामिल होंगे.

Bihar Nitish Kumar : अमित शाह और जेपी नड्डा रविवार सुबह पहुंचेंगे पटना-सूत्र

आज दिन भर बीजेपी और जडयू की हुई बैठकों के बाद अब तक कई बातें सामने आई हैं. खबर है कि गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार की सुबह पटना पहुंच रहे हैं. रविवार को वहीं सुबह करीब 11.45 बजे पर राजभवन में नये सीएम के रुप में नीतीश कुमार को शपथ दिलाई जायेगी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा  की मौजूदगी में राज्यपाल आर्लेकर नीतीश कुमार को शपथ दिलायेंगे.

सचिवालय़ की रविवार की छुट्टी रद्द

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय की रविवार को होने वाली  साप्ताहिक अवकाश को रद्द कर दिया गया है. रविवार को भी सचिवालय काम करेगा . इस बीच आरजेडी कोटे के मंत्रियों के कामकाज पर सीएम कार्यालय की तरफ से रोक लगा दिया गया है.आरजेडी के मंत्रियों ने सरकारी गाड़ियां वापस कर दी हैं .

राहुल गांधी ने मांझी को INDIA में आने का दिया न्योता

बिहार में नीतीश कुमार के पल्टी मारने के खबरों के बीच  ये भी खबर आ रही है कि अब आरजेडी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित नेता जीतन राम मांझी को फोन करके इंडिया गठबंधमन में आने का न्योता दिया. इससे पहले आरजेडी  की तरफ से तेजस्वी यादव ने जीतन राम मांझी को अपनी ओर आने का न्योता देते हुए कहा कि अगर वो एनडीए छोडकर आ जाते हैं तो महागठबंधन उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री का पद देने के लिए तैयार है. खबर ये तो भी आ रही है कि कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल जीतन राम मांझी से मिलने पटना आ सकते हैं.

ये भी पढ़े :- Bihar Politics : नीतीश कुमार आज से कल तक में दे सकते हैं इस्तीफा,रविवार…

जारी है सियासी जोड़ तोड़ 

दरअसल जब तक शपत ग्रहण नहीं हो जाता है तब तक दोनो तरफ से सियासी जोड़ तोड़ जारी रहेगी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 4 सीटों वली हम पार्टी आऱजेडी  को बचाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है.यही कारण है कि दोनो तऱफ से जीतन राम मांझी को अपनी तरफ खींचने की कोशिश जारी है

सियासी गुणा-गणित

आरजेडी- 79, बीजेपी – 74, कांग्रेस- 19, हिंदुस्तानी आवाम लीग- 4, लेफ्ट- 16

Latest news

Related news