बिहार ज्ञान की भूमि रही है और यहां के नेताओं ने लोगों को बेवकूफ बना कर रखा है – प्रशांत किशोर

अभिषेक झा,ब्यूरो चीफ,

रक्सौल :  जन सुराज पदयात्रा के 59वें दिन की शुरुआत पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के भालुवाहिया स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई. इसके बाद पदयात्रा रामगढ़वा प्रखंड के भालुवाहिया गांव से चलकर सतपिपरा , नरीरगिर, अमोदी, तिलकनी बिशम्भरपुर, बेलाहिया, मन्ना चंपापुर, मन्ना, रतनपुर, भैरव भवानीपुर,रतनपुर, भवानीपुर मौजा, खतगेनवा भवानीपुर, नकरदेई होते हुए रात्रि विश्राम के लिए रक्सौल के नोनेयाडीह पहुंची.

जिस गांव ने RJD को सबसे ज्यादा वोट दिए वहां की स्थिति सबसे बदहाल

अमोदी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने सबसे ज्यादा वोट RJD के विधायक को दिया और पदयात्रा के दौरान हमने देखा सबसे ज्यादा सड़क की बदहाली इसी गांव में है. चाहे स्थिति जस की तस बनी रहे लेकिन आप लोग उन्हें ही जिता रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज से मथकर जनता के बीच से सही लोगों को चुनकर एक बेहतर विकल्प दिया जाए ताकि आपकी समस्याओं और तकलीफों का निवारण हो सके.

बिहार के लोग बेवकूफ नहीं यहां के नेताओं और उनकी व्यवस्था ने बेवकूफ बनाया

रामगढ़वा प्रखंड के शिवनगर पंचायत में आमसभा में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग अनपढ़ लोग नहीं हैं, यहां देवताओं को भी बिहार में आकर ज्ञान मिला है. प्रशांत किशोर ने कहा बिहार के नेताओं व उनके द्वारा बनाई गई व्यवस्था इन्हें बेवकूफ बना के रखा है. हम आने वाले समय में ऐसा बिहार बनना चाहते हैं कि जिन लड़कों को परिवारों से दूर जाकर के बिहार से बाहर नौकरी करनी पड़ती है उनके लिए व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से यहीं रोजगार की व्यवस्था की जाए.

Latest news

Related news