Nitin Nabin Resigns : बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नितिन नबीन ने अपना इस्तीफा मंगलवार को सौंप दिया. नितीन नबीन इस समय बिहार सरकार में दो दो विभागों के मंत्री थे लेकिन बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.नितिन नवीन ने ये इस्तीफा एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तौर पर दिया है.
Nitin Nabin Resigns : विधायक बने रहेंगे नितिन नबीन
नितिन नवीन को दो दिन पहले ही बीजेपी के केद्रीय नेतृत्व ने कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान सौंपी है. सोमवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होने बतौर पार्टी अध्यक्ष (कार्यकारी) अपना कार्यभार संभाला. इसके बाद आज वापस पटना पहुंचे और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है.नितिन नबीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वो इस पद पर बने रहेंगे.
ये भी पढ़े :- बीजेपी के नये कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, पार्टी अध्यक्ष नड्डा और अमित शाह रहे मौके पर मौजूद

