बिहार के चुनाव प्पूरचार Bihar campaign में अपनी अलग जगह तलाश रहे पूर्व राजद नेता और अब जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें राजनेता की बजाय “रसोइया” बनना चाहिए.
तेज प्रताप राहुल गांधी के हालिया बिहार के बेगूसराय दौरे पर बोल रहे थे, जहाँ उन्होंने क्षेत्र के मछुआरों से बातचीत की और मछली पकड़ने के लिए एक तालाब में कूद पड़े. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद का काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है.
‘जलेबी छना, मछली पकड़ना, उनको तो रसोईया होना चाहिए था’-तेज प्रताप
तेज प्रताप ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “राहुल गांधी का काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है. वह अपनी पूरी ज़िंदगी मछली पकड़ते हुए बिता देंगे. देश अंधकार में डूब जाएगा. ‘जलेबी छना, मछली पकड़ना, उनको तो रसोईया होना चाहिए था।’ वह नेता क्यों बने?”
#WATCH पटना (बिहार): जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “कल वे(तेजस्वी यादव) महुआ गए थे और वहां का विधायक महुआ के लोगों पर लाठीचार्ज कराया। सामाजिक न्याय की बात करते हैं और गरीब जनता को पिटवा रहे हैं… राघोपुर में… pic.twitter.com/GidmLx61vt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025
Bihar campaign के बीच राहुल गांधी ने बेगूसराय में लगाई तालाब में छलांग
आपको बता दें, राहुल गांधी रविवार को स्थानीय मछुआरों के एक समुदाय के साथ मछली पकड़ने की पारंपरिक रस्म में शामिल हुए. दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्रचार कर रहे कांग्रेस नेता ने एक तालाब में छलांग लगाई और हाथों और जाल से मछली पकड़ने की पारंपरिक तरीके पर हाथ आज़माया.
उन्होंने जितनी मछलियां पकड़ी थीं, उन्हें उससे भी कम वोट मिलेंगे- रवि किशन
इससे पहले बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी इस मुद्दे पर राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उन्होंने जितनी मछलियां पकड़ीं, उससे कम वोट मिलेंगे.
रवि किशन ने कहा, ” (जितना वो कल आए उनके हाथ जितना मछली लगा है उसे कम वोट मिलेगा. अच्छा है चलो उनका तैराकी का अंदाज़ अच्छा लगा. हमको वहां वोट पकड़ा रहे हैं वो मछली पकड़ रहे हैं”.
#WATCH पटना(बिहार): भाजपा सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के मछली पकड़ने वाले वीडियो पर कहा, “उनके हाथ कल जितनी मछली लगी हैं उससे कम ही वोट उन्हें मिलेंगी। हम वोट पकड़ रहे हैं, वो मछली पकड़ रहे हैं। हम लोगों से जाकर मिल रहे हैं।” pic.twitter.com/XFSOnxFNuo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2025
महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है तेज प्रताप यादव
बात अगर तेज प्रताप यादव की करें को, तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जहाँ से उन्होंने 16 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल किया था. 13 अक्टूबर को, जनता दल यूनाइटेड (JJD) ने नवंबर में होने वाले आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपने 22 उम्मीदवारों के पहले बैच की घोषणा की.
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगा. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे.

