Bihar Cabinet Expansion :बिहार की राजनीति के लिए आज यानी 7 मई, 2026 का दिन बेहद ऐतिहासिक है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) हो रहा है. इस भव्य समारोह की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर मोजूद हैं.
#WATCH | Bihar cabinet expansion | Ram Kripal Yadav, Nitish Mishra, Damodar Rawat, Sanjay Singh (Tiger), and Ashok Choudhary take oath as ministers in the Chief Minister Samrat Choudhary-led cabinet in Bihar.
(Source: DD News) pic.twitter.com/1UuJoIVGEg
— ANI (@ANI) May 7, 2026
सभी 32 मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरु – LIVE
Patna, Bihar: JDU MP and former Chief Minister Nitish Kumar, Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, BJP National President Nitin Nabin, along with several other leaders, attended the cabinet expansion of the Bihar government at Gandhi Maidan.
(Source:… pic.twitter.com/rN4z2qoLo4
— IANS (@ians_india) May 7, 2026
Bihar Cabinet Expansion:अनुभवी और नए चेहरों का संगम
सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट विस्तार में ‘जातीय समीकरण’ और ‘अनुभव’ के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है. कुल 32 विधायकों को शपथ ग्रहण के लिए फोन जा चुके हैं. गठबंधन के फॉर्मूले के तहत:
-
बीजेपी (BJP): 16 मंत्री
-
जेडीयू (JDU): 16 मंत्री
-
HAM और LJPR: सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में सम्मानजनक जगह दी गई है.
निशांत कुमार की एंट्री ने चौंकाया
इस मंत्रिमंडल विस्तार की सबसे बड़ी चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है. चर्चा है कि निशांत कुमार भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसे बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है.
शपथ लेने वाले संभावित दिग्गज नाम
शपथ ग्रहण के लिए जिन प्रमुख नामों को सूचना मिल चुकी है, उनमें शामिल हैं:
| पार्टी | संभावित नाम |
| बीजेपी | विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा (कुल 15+ नाम) |
| जेडीयू | श्रवण कुमार, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता |
| HAM | संतोष सुमन |
| LJPR | दो प्रमुख नेता |
पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पटना पहुँच चुके हैं. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी मंच पर मौजूद रहेंगे. जानकारों का मानना है कि यह विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि संगठन को धरातल पर मजबूती प्रदान की जा सके.
PM Modi Arrives In Patna For Bihar Cabinet Expansion Amid Massive NDA Show Of Strength
Crowds gather across the city as prime minister heads to Gandhi Maidan for Samrat Choudhary government’s first major cabinet expansion.#Bihar #NarendraModi #BiharCabinetExpansion #Patna…
— Patna Press (@patna_press) May 7, 2026

