Monday, February 23, 2026

जासूसी मामले में गिऱफ्तार देवेंद्र ढिल्लन का बड़ा खुलासा,हनी ट्रैप में फंसकर किया जासूसी के लिए मजबूर

Jyoti Malhotra spying scandal : पहलगांव हमले से जुड़े तार खंगालने के दौरान जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति महलोत्रा और उसके 5 साथियों में एक देंवेंद्र सिंह ढ़िल्लन ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. पूछताछ के दौरान एक महिला का नाम आया है, जो इस मामले की अहम कड़ी हो सकती है.

Jyoti Malhotra spying scandal : निशाने पर कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर   

देवेंद्र सिंह ढिल्लन ने बताया कि पाकिस्तानी ISI एजेंट ने उसे पहले हनी ट्रैप में फंसाया फिर उसे जासूसी करने के लिए मजबूर किया. ढिल्लन के बयान के आधार पर जांच एजेंसियो की रडार पर कई और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स भी हैं. देवेंद्र सिंह ढिल्ल्न ने अपने कबूलनामें  में जासूसी को लेकर कई बाते कही हैं.

अपनी शुरुआत के बारे में देवेंद्र ढिल्लन ने बताया को वो करीब तीन हजार लोगों के साथ करतारपुर साहब कोरिडोर गया था. उस जत्थे में 125 लोग हरियाणा के थे. करतारपुर साहेब में  उसकी मुलाकात विक्की नाम के व्यक्ति से हुई जो उसे होटल ले गये और उसकी खूब मदद भी की. ढिल्ल्न ने कहा कि उसे नहीं पता था था कि विक्की ISI के लिए काम करता है. विक्की ने उसे घुमाया फिराया और फिर मंदिर भी ले गया, पूजा पाठ कराया. फिर विक्की लाहौर पहुंचा यहां उसकी मुलाकात विक्की के दोस्त अरसलान से हुई.

लाहौर में एक लड़की से मुलाकात हुई, जिसके साथ नंबर एक्सचेेंज किये

लाहौर में विक्की और असरलान ने उसकी मुलाकात एक महिला के कराई , दोनो ने एक दूसरे के साथ फोन नंबर्स एक्सचेंज किये. सब साथ शॉपिंग करन गये. लड़की ने उसे अपना इंस्टाग्राम आईडी भी दिया, लेकिन जब वो वापस भारत आया तो लड़की ने उसे ब्लॉक कर दिया था.

ढिल्लन ने अपने बयान मे बताया कि विक्की ने उसे एक भारतीय नंबर से फोन किया जिसपर QR कोड चल रहा था, उस नंबर पर ₹1500 भेजने के लिए कहा ताकि किसी गरीब की मदद हो जायेगी. इसलिए उसने 1500 सौ रुपये उस नंबर पर डाल दिए. ढिल्लन के मुताबिक  विक्की ने बाद में मुझे एक भारतीय सिम मुहैय्या कराने के लिए कहा था.

ढिल्लन के बयान के आधार पर अब पुलिस उस सिम की तलाश कर रही है ताकि पता तल सके  कि उसका इस्तेमाल कौन कर रहा है. ढिल्लन ने जो भी बयान दिये हैं , जांच एजंसियां उसकी बारीकी से छानबीन कर रही है.

Latest news

Related news