Sunday, July 5, 2026
Home Breaking News Bangladesh MP missing : बांग्लादेश के सांसद भारत आकर हुए लापता, आखिरी...

Bangladesh MP missing : बांग्लादेश के सांसद भारत आकर हुए लापता, आखिरी लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में मिली

0
449
Bangladeshi MP missing
Bangladeshi MP missing

Bangladesh MP missing :  बांग्लादेश के एक सांसद अनवारुल अजीम अनार पिछले कई दिनों से लापता है. परिजनों से संपर्क ना हो पाने के बाद जब  उनके फोन की लोकेशन ट्रेस की गई तो वो आखिरी बार मुजफ्फरपुर में एक्टिव दिखा था.अब बंग्लादेश में मौजूद सासंद के परिजन परेशान हैं. अनवारुल अजीम की बेटी ने ढ़ाका में अपने पिता के गायब होने की शिकायत ढाका के मेट्रोपोलिटिन पुलिस में की. अब ढाका की मेट्रोपोलिटीन पुलिस की डिटेक्टिव यूनिट (डीबी) सांसद के लापता होने की मामले की जांच में जुटी है.

Bangladesh MP missing की खबर बेटी ने मीडिया को दी 

अनवारुल अजीम अनार बांग्लादेश के जेनैदाह-4 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है. अनार तीसरी बार सासंद चुने गये गए है.अनवारुल अजीम की बेटी मुमतरीन ने अपने पिता अनवारुल अजीम अनार के लापता होने की खबर ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी और ढाका पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

अनवारुल अजीम इलाज के लिए अक्सर आते रहे हैं भारत

सांसद अनवारुल अजीम के बेटी ने मीडिया को बताया कि उनके पिता को कान में समस्या है. उनका एक कान बंद रहता है. इसी सिलसिले में अपने इलाज के लिए  अक्सर भारत आया करते थे. इस बार भारत आने के क्रम में ही वो लापता हैं.इस सिलसिले में सांसद की बेटी ने बंग्लादेश के डीबी(जासूसी विभाग) प्रमुख और पुलिस प्रमुख से अपने पिता को ढ़ूढ़ने के लिए गुहार लगाई है. बंग्लादेश के डीबी पुलिस ने कहा है कि वे सांसद अजीम को ढ़ूंढ़ने के लिए भारत की पुलिस के साथ काम कर रहे हैं. बंग्लादेश के जासूसी विभाग के डीबी चीफ हारून ने मीडिया को बताया कि  सांसद अजीम के भारतीय मोबाइल फोन नंबर का लास्ट लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में मिला है.

12 मई को बग्लादेश से निकले थे अनवारुल अजीम

परिवार के मुताबिक सांसद अनवारुल अजीम भारत बंग्लादेश की सीमा दर्शना-गेडे के  जरिए 12 मई को भारत में दाखिल हुए थे. यहां आकर वो गोपाल नाम के व्यक्ति के घर रुके और सुबह नाश्ता करने के बाद वहां से निकल गए. अनवारुल अजीम को शाम तक घर लौटना था, लेकिन वो घर नहीं लौटे.16 मई को अनवारुल अजीम के  दोनों मोबाइल फोन नंबर पर बांग्लादेश से डीबी प्रमुख और उनकी पार्टी जेनाइदाह जिला अवामी लीग के महासचिव सईदुल करीम ने फोन किया लेकिन फोन रिसिव नहीं हुआ.

बंग्लादेश पुलिस ने भारत से मांगा सहयोग

अपने सांसद के लापता होने के लेकर अब बांग्लादेश पुलिस ने भारतीय पुलिस के साथ संपर्क किया है. सांसद अनवरुल की बेटी के मुताबिक पिता का फोन कभी ऑन होता है, कभी बंद रहता है. अब सांसद अनवारुल अजीम की बेटी खुद भारत आकर अपने पिता को खोजना की योजना बना रही है.

बंग्लादेश पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय से भी किया संपर्क

अपने देश के तीन बार के सांसद अनवारुल अजीम के गायब होने को लेकर बंग्लादेश की डीबी और परिवार के लोग प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क कर चुके हैं. अनवारुल अजीम की बेटी मुमतरीन ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद का आश्वासन मिला है.