Tuesday, June 30, 2026
Home Breaking News Breaking News : बाबा बागेश्वर पहुंचे पटना एयरपोर्ट, समर्थकों ने लगाए जय...

Breaking News : बाबा बागेश्वर पहुंचे पटना एयरपोर्ट, समर्थकों ने लगाए जय श्री राम की नारे!

0
408

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है बाबा बागेश्वर बिहार पहुंच चुके हैं.  पटना एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर के स्वागत में समर्थकों की भारी भीड़ दिखी. पटना एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर को स्वागत करते हुए समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए.

बाबा बागेश्वर का पटना के नौबतपुर में आज से 17 तारीख तक तरेर पीठ में कार्यक्रम है . बाबा अपने श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे. बाबा बागेश्वर के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. पटना जिला प्रशासन ने बाबा के कार्यक्रम को लेकर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. हालांकि इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

बता दें कि बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन को लेकर तमाम सियासी घमासान भी जारी है. लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव सहित कुछ नेताओं ने बाबा बागेश्वर के आगमन का विरोध किया था बावजूद आज बाबा बागेश्वर पटना पहुंच चुके हैं.