Ayodhya Ram Temple : अयोध्या राम मंदिर में पहली बारिश में ही टपकने लगी छत,मुख्य पुजारी बोले इंतजाम नहीं किया तो बंद करने होंगे दर्शन

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर में जहां श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है, वहां पहली बारिश में ही पानी भर गया है. राम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सत्येंद्र दास ने मीडिया से बात करते हुए ये कहा कि जहां श्री रामलला विराजमान है वहां पानी भर गया है. अगर समय रहते इंतजाम नहीं हुआ तो दर्शन बंद करने होंगे.

Ayodhya Ram Temple : रामलला के कक्ष में भरा पानी  

श्रीराम मंदिर  के मुख्य पुजारी श्री सत्येद्र दास ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दुख जताया कि जिस राम मंदिर को बनाने के लिए देश के बड़े बड़े इंजीनियर लगाये गये, वो भी इसका इंतजाम नही किये. श्री सत्येंद्र दास ने कहा कि इतने बड़े बड़े इंजीनियरों के रहते हुए भी किसी को ज्ञान नहीं रहा कि जब पानी बरसेगा तो छत से पानी रिसेगा (चूएगा). आचार्य श्री सत्येंद्र दास ने कहा कि पहले भी वर्षा होती थी लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ.इस बार जो बारिश हुई है वो बहुत आश्चर्यजनक है.श्री सत्येंद्र दास ने कहा कि भव्य राम मंदिर का उद्घाटन इसी साल 22 जनवरी को हुआ है लेकिन पहली बारिश में ही छत टपकने लगा है. मंदिर के अंदर पानी जमा होने के खबर की पुष्टि आचार्य सत्येंद्र दास ने कर दी है और ये भी कहा है कि समय रहते अगर इंतजाम नहीं किया तो भक्तो को दर्शन से रोकना पड़ सकता है, क्योंकि मंदर परिसर के अंदर पानी भरा हुआ है. आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने श्री राम मंदिर का उद्घाटन किया था.

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha by PM Modi
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha by PM Modi

प्री मानसून में ही करोड़ों की लागत से बना रामपथ धंसा

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री मानसून की बारिश हो रही है.नई नवेली अयोध्या में कुछ घंटों की बारिश में ही रामपथ समेत पांच सड़कें जगह जगह से घंस गई है. राम पथ पर तीन जगहो पर सड़क धंसी. रिकाबगंज मार्ग पर पुलिस लाइन के सामन गड्ढ़े हो गये हैं. पुष्पराज पथ पर गड्ढ़े दिखाई दे रहे हैं. जबकि ये सड़कें अभी केवल 6 महीने पहले ही बनी हैं. रामपथ पर पर हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता साफ दिखाई दे रहा है.

Ayodhya Ram Path collapsed
Ayodhya Ram Path collapsed

एक बारिश ने खोली गुणवत्ता की पोल 

दरअसल शनिवार की रात को प्री मानसून की बारिश उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई.अयोध्या भी इनमें से एक है. लेकिन हाल ही में हजारों करोड़ की लागत से अयोध्या में हुए निर्माण कार्य की पोल एक बारिश ने खोल कर रख दी है.

दरअसल अयोध्या मे लगातार कंस्ट्रशन का कार्य चल रहा है. बताया जा रहा है कि चौक- रिकाबगंज में जहां पर सड़क धंसी है, वहीं कुछ दिन पहले अमृत योजना के तहत सीवर लाईन डालने के लिए गड्डा खोदा गया था उस गड्ढ़े को पाइपलाइन डालने के बाद केवल मिट्टी डाल कर बंद कर दिया गया . ठीक से मरम्मत नहीं की गई. इसी का नतीजा रहा कि यहां बारिस होते ही मिट्टी गंस गई और गडढ़ा दिखाई देने लगा.स्थानीय लोगों ने किसी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए गड्ढ़े के आस पास इंट पत्थर लगा कर जगह को सुरक्षित किया है. स्थानीय लोग आरोप लगा रहे है कि मरम्मत का काम मानक के मुताबिक नहीं किया गया है.

Latest news

Related news