11 भारतीयों के साथ जा रही कमर्शियल जहाज पर ईरान का हमला,भारत का आया पहला रियेक्शन

Commercial ship attaacked in Hormuz Strait :ओमान तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. GFS Galaxy नामक जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक सवार थे. विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इनमें से 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अब भी लापता है. भारतीय दूतावास ओमान प्रशासन के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान में लगातार सहयोग कर रहा है.

Commercial ship attaacked in Hormuz Strait : विदेश मंत्रलाय ने की हमले की कड़ी निंदा

विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारत ओमान तट के पास हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता है. मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है. भारत ने अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया.

तनाव कम करने की अपील

भारत ने क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है. MEA ने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की. मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर नागरिक जहाजों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए तथा वैश्विक समुद्री व्यापार और नौवहन को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत बिना किसी बाधा के जल्द बहाल किया जाना चाहिए.

ईरान ने क्या कहा?

घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने एक कंटेनर जहाज पर चेतावनी स्वरूप कार्रवाई की, क्योंकि वह कथित रूप से निर्धारित समुद्री मार्ग का पालन नहीं कर रहा था. IRGC के अनुसार, कई जहाजों को तय शिपिंग कॉरिडोर से गुजरने की चेतावनी दी गई थी. इसके बाद ईरान ने अगली सूचना तक होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का भी ऐलान किया.

अमेरिका का दावा

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस घटना को एक नागरिक कमर्शियल जहाज पर सीधा हमला बताया. CENTCOM के मुताबिक, हमले में जहाज के इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई, जिसके बाद चालक दल को लाइफबोट के जरिए जहाज छोड़ना पड़ा. अमेरिका का कहना है कि इस घटना में एक नागरिक क्रू सदस्य अभी भी लापता है.

Latest news

Related news