यूपी ATS ने अलकायदा के आतंकी अजहरुद्दीन को किया गिरफ्तार, पिछले सितंबर से थी तलाश

उत्तर प्रदेश एसटीएस ने जेहाद के नाम पर युवाओं को बरगलाने के मामले में अजहरुद्दीन नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बारे में उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर, प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर का रहने वाला अजहरुद्दीन नौजवानों को जिहाद के नाम पर आतंकी बनाने के लिए उनका  ब्रेनवॉश करता था,नवयुवकों को कट्टरपंथी बनाने के लिए जिहाद ज्ञान देता था. ये अलकायदा का सक्रिय आतंकी है . भारत में अलकायदा के लिए आतंकियो को तैयार करता था.

 पिछले सितंबर से  थी अजहरुद्दीन की तलाश

पिछले चार महीने से एसटीएअफ अजहरुद्दीन की तलाश कर रही थी. एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि बीते 26 सितंबर को यूपी एटीएस ने AQIS/JMB मॉड्यूल के लुकमान को गिरफ्तार कर एक नेटवर्क का खुलासा किया था. लुकमान से जुड़े 10 अन्य लोगों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तब अजहरुद्दीन का नाम सामने आया था. अजहरुद्दीन नौजवानों को जेहाद चलाने-फैलाने के नाम पर वीडियो और साहित्य मुहैया कराता था.पुलिस के मुताबिक अजहरुद्दीन भारत में शरिया कानून लागू करना चाहता था,इसलिए युवकों को जेहाद के लिए भड़काने की कोशिश में लगा था.

Latest news

Related news