Bihar Election results: बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए गठबंधन एग्जिट पोल के अनुमानों को भी पीछे छोड़ता नज़र आ रहा है. एक तरफ जहां एनडीए क्लीन स्वीप करते हुए 190 सीटों पर आगे चल रहा है वहीं, बीजेपी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है. उसने जेडीयू को भी पीछे छोड़ दिया है.
हलांकि बिहार के नतीजे अभी आना बाकी है लेकिन रुझानों में एनडीए को मिलती बढ़त को देख इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कमाल बताया है. वहीं बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी चुनावी नतीजों को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने इसे एसआईआर का खेल बताया.
Bihar Election results: भाजपा दल नहीं छल है- अखिलेश यादव
बिहार विधानसभा के नतीजों को लेकर अखिलेश यादव ने ट्विट कर प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने इन नतीजों के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने लिखा, “बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है.“
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025
SIR लेकर विपक्ष लगातार अपना आंदोलन करता रहा है. सुप्रीम कोर्ट में भी इसको लेकर सुनवाई चल रही है. लेकिन चुनाव आयोग ने सुनवाई के बीच ही न सिर्फ बिहार में बल्कि बंगाल, तमिलनाडु यूपी समेत कई राज्यों में इस प्रक्रिया को शुरु कर दिया है.
ये भी पढ़ें-Bihar Election results: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को नहीं मिला जनता का…

