शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में आपातकालीन अभ्यास के तहत भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे. इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न प्रकार के विमानों ने भाग लिया.
#WATCH उत्तर प्रदेश: आपातकालीन अभ्यास के तहत भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे। इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न प्रकार के विमानों ने भाग लिया। pic.twitter.com/IoLU7xIpfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2023
सुल्तानपुर की ज़िलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि, भारतीय वायु सेना द्वारा आज आपातकालीन लैंडिंग का अभ्यास किया गया है. यहां 10 लड़ाकू विमानों आए थे. हम लगभग 15 दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे.
#WATCH भारतीय वायु सेना द्वारा आज आपातकालीन लैंडिंग का अभ्यास किया गया है। यहां 10 लड़ाकू विमानों आए थे। हम लगभग 15 दिनों से इसकी तैयारी कर रहे थे: ज़िलाधिकारी जसजीत कौर, सुल्तानपुर https://t.co/IoNBWfm2xo pic.twitter.com/T43H48OnkI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2023
19 महीने के अंतराल के बाद फिर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना ने ये अभ्यास किया. इस कार्यक्रम के लिए 11 जून से एक्सप्रेसवे पर हवाई पट्टी पर मरम्मत का काम चल रहा था. बुधवार को वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी के काम का निरीक्षण किया और शनिवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की जांच की थी.
ट्रेफिक भी किया गया था डायवर्ट
हवाई पट्टी के रखरखाव कार्य को देखते हुए 11 जून से 25 जून तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया था. 11 जून को सुबह 07:00 बजे से 25 जून की आधी रात तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चेनेज किमी 124+700 से किमी 129+700 के बीच यातायात की आवाजाही रोक दी गई थी.
नवंबर, 2021 में पीएम ने किया था एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
आपको बता दें , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर, 2021 को एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. तब वायुसेना ने यहां अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवल किरी करवत गांव के पास 5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है.
ये भी पढ़ें- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर कौन कर रहा है बदमाशी,viral audio का क्या है राज ?

