Bihar AIMIM Protest , मुजफ्फरपुर. बिहार में चुनावी दंगल के लिए मैदान सज गया है. तेजस्वी यादव एक बार फिर से बिहार में यात्रा पर निकले हुए हैं. पहले कांग्रेस के साथ और अब अकेले यात्रा कर रहे तेजस्वी यादव के साथ जम कर भीड़ उमड़ रही है. माना जा रहा है कि इस बार बिहार चुनाव में तगड़ा मुकाबला देखने के लिए मिलेगा.एक तरफ एनडीए गठबंधन, तो दूसरी तरफ महागबंधन और इन दोनों को टक्कर देने प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज मैदान में है. माना जा रहा है कि इस बार का बिहार चुनाव राजनीतिक दलों के लिए कठिन होने वाला है.
#दरभंगा में #तेजस्वी_यादव की यात्रा के दौरान बवाल, तेजस्वी के सुरक्षा कर्मियों पर #AIMIM कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप, AIMIM कार्यकर्ता घायल, डीएमसीच में चल रहा इलाज। AIMIM कार्यकर्ताओं ने राजद और तेजस्वी यादव के बैनर पोस्टर को फाड़ा#NBTBihar #Darbhanga #TejashwiYadav pic.twitter.com/yxBSBdpT4n
— NBT Bihar (@NBTBihar) September 20, 2025
Bihar AIMIM Protest… जिद पर अड़े कार्यकर्ता
इस बीच बिहार के मुसलमानों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही असदुद्दीन औवैसी की पार्टी AIMIM भी महागठबंधन में शामिल होने की जुगत में है. AIMIM लगातार कोशिश कर रही है कि उन्हें राजद और महागठबंधन अपने साथ ले ले ताकि चुनाव में वो कुछ खास सीटों पर लड़कर मुसलमानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर सके लेकिन राजद बार बार उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दे रही है. ऐसे में अब AIMIM के कार्यकर्ता जोर जबर्दस्ती पर उतर आये हैं.
AIMIM कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को घेरा
पहले तो पटना में AIMIM के कार्यकर्ता ढोल-ताशे लेकर लालू यादव के आवास पर पहुंच गये, हंगामा किया और अपनी पार्टी को महागठबंधन में शामिल करने की मांग की. जब वहां बात नहीं बनी तो अब कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर में यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव को घेर लिया. मुजफ्फरपुर मे तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान जो दृश्य दिखा वो चौंकाने वाला था. सहरसा से समस्तीपुर जाने के रास्ते में AIMIM कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी की गाड़ी के आगे आकर गाड़ी रोक दी और प्रदर्शन करने लगे. जमकर नारेबाजी की . जब तेजस्वी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें हटाने की कोशिश कि तो बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई.
AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका तेजस्वी का काफिला
ये मामला तब हुआ जब तेजस्वी यादव सहरसा से समस्तीपुर की तरफ जा रहे थे और उनका काफिला बिरौल पहुंचा था. बिरौल में AIMIM कार्यकर्ता अख्तर शहंशाह कुछ लोगों के साथ गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गये और नारेबाजी करने लगे. AIMIM कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि उनकी पार्टी को भी महागठबंधन में शामिल कर लिया जाए. सुरक्षा कर्मियों ने जब उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश की तो इस दौरान धक्का-मुक्की हुई जिसमें कई लोगो को चोटे भी आईं.
AIMIM कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों पर लगाये आरोप
AIMIM कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तेजस्वी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उनके नेता अख्तर शहंशाह के साथ मारपीट की, जिसमें वो इतने घायल हो गये कि उन्हें अस्पताल ले जायना पड़ा. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया.
तेजस्वी यादव से AIMIM के कार्यकर्ता इतने नाराज हो गये कि उन्होने बिरौल के कोठी पुल के पास सड़क जाम कर दिया और लड़क पर लगे तेजस्वी यादव के बैनर-पोस्टर फाड़ डाले. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वो लोग सुबह से ही तेजस्वी यादव का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तेजस्वी अपनी गाड़ी से नीचे नहीं उतरे. लोगों से बिना कोई बातचीत किये वो समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए.

