Air Canada Plane Accident न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया एयरपोर्ट (LaGuardia Airport) से एक बड़ी दुर्घटना हो गई है . यहां रविवार (22 मार्च) की शाम एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान हवाई अड्डे पर खड़े एक दमकल वाहन (Fire Truck) से टकरा गया. इस टक्कर में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गये.
An Air Canada 🇨🇦 Express plane AZZ 646 (CRJ-900) collided with a ground vehicle at New York’s La Guardia Airport 🇺🇸, flight tracking website FlightRadar24 said in post on X late on Monday.
The U.S. Federal Aviation Administration issued a ground stop for… pic.twitter.com/ZgYAKdQCfN
— Saad Abedine (@SaadAbedine) March 23, 2026
Air Canada Plane Accident : ग्राउंड स्टॉप लागू,उड़ानें थमीं
हादसे के तुरंत बाद यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने तत्परता दिखाते हुए नोटिस जारी किया है. सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लगा दिया गया है, जिसका अर्थ है कि फिलहाल कोई भी विमान न तो उड़ान भर सकेगा और न ही लैंड कर सकेगा. एयरपोर्ट की ओर आने वाले अन्य विमानों को नजदीकी हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया जा रहा है.
39 किमी/घंटा की रफ्तार से हुई टक्कर
हादसे का शिकार हुआ विमान CRJ-900 था, जो कनाडा के मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा था. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar 24 के आंकड़ों के अनुसार:
-
टक्कर के समय विमान की रफ्तार लगभग 39 किलोमीटर प्रति घंटे (24 मील प्रति घंटे) थी.
-
विमान का संचालन Jazz Aviation द्वारा किया जा रहा था, जो एयर कनाडा की रीजनल पार्टनर है.
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहत अभियान शुरू कर दिया गया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है. FAA के मुताबिक, एयरपोर्ट शाम 18:00 GMT तक बंद रह सकता है. सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें विमान के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखा जा सकता है.
चुनौतीपूर्ण है ला गार्डिया एयरपोर्ट: ला गार्डिया एयरपोर्ट को पायलटों के लिए सबसे कठिन हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। यह चारों ओर से पानी से घिरा है और इसके रनवे तुलनात्मक रूप से छोटे हैं, जिससे लैंडिंग और टेकऑफ के समय बेहद सावधानी की आवश्यकता होती है।
पुराने हादसों की याद हुई ताजा
यह पहली बार नहीं है जब ला गार्डिया सुर्खियों में है. इससे पहले इसी एयरोपोर्ट पर अक्टूबर 2025 में डेल्टा एयरलाइन्स के दो विमान टैक्सीवे पर आपस में टकरा गए थे. वहीं अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस का विमान रनवे से फिसलकर घास में जा घुसा था.

