CM Yogi Birthday : यूपी सीएम योगी के जन्मदिन के मौके पर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा,चढ़ाया 51 किलो लड्डू का भोग

काशी   यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन (CM Yogi Birthday) के अवसर पर आज वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की गई. गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया और मंदिर परिसर में 51 शास्त्रियों के द्वारा एक साथ रुद्री पाठ किया गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नीलकंठ नीकंठ तिवारी ने 51 शास्त्रियों से सीएम योगी की लंबी आयु (CM Yogi Birthday) के लिए  रुद्राभिषेक कराया .

puja at kashi vishwanath temple
puja at kashi vishwanath temple

पूजन के समापन के अवसर पर बाबा काशी विश्वनाथ को  51 किलो लड्डू भोग लगाया गया. पूजा के मुख्य यजमान के मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नागेंद्र पांडे और पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी जी ने विधि विधान से पूजन कर मुख्यमंत्री के लंबी उम्र की कामना की.

पूजा पाठ में बैठे सभी शास्त्रियों और पुजारियों को अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर पूजा समाप्त की गई.  पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि ये हवन पूजन उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया. इसमें मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की गई . इस कार्यक्रम में मंदिर के ट्रस्टी पंडित दीपक मालवीय, प्रोफेसर ब्रज भूषण ओझा, मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी  सुनील कुमार वर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी  निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम  शंभू शरण, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Latest news

Related news