Asha Bhosle funeral : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. रविवार को उनका निधन ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. वे 92 वर्ष की थीं और अपने पीछे एक लंबी संगीत विरासत छोड़ गई हैं.
#BREAKING : Legendary Singer Asha Bhosleto Be Cremated with State Honours at Shivaji Park
The last rites of legendary singer Asha Bhosle will be performed at Shivaji Park on Monday afternoon with state honours. The 92-year-old singer passed away on Sunday due to multi-organ… pic.twitter.com/EGHGytYDzi
सोमवार सुबह से ही उनके मुंबई स्थित निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, जो उनके प्रति राष्ट्र के सम्मान को दर्शाता है. सुबह करीब साढ़े 10 बजे से आम लोगों और फिल्मी जगत के सितारों के लिए अंतिम दर्शन शुरू किए गए.
Mortal remains of #AshaBhosle are wrapped in the tricolour as people pay their last respects at her residence in #Mumbai
इस दौरान क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. आशा भोसले के परिवार के बेहद करीबी रहे तेंदुलकर इस दौरान भावुक नजर आए.
फिल्म इंडस्ट्री से भी कई दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बताया कि उनके कई सुपरहिट गानों को आवाज देने वाली आशा भोसले का जाना व्यक्तिगत क्षति है.
वहीं अभिनेत्री तब्बू भी श्रद्धांजलि देने पहुंचीं और इस दौरान वे काफी भावुक दिखीं. उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई को गले लगाकर सांत्वना दी.
अंतिम संस्कार से पहले शिवाजी पार्क के श्मशान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को नियंत्रित किया जा सके।
आशा भोसले का संगीत सफर करीब 82 वर्षों तक चला, जिसमें उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज दी। उन्होंने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत 100 से अधिक सम्मान हासिल किए. उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था. उनका योगदान भारतीय संगीत इतिहास में हमेशा अमर रहेगा.