योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,20 IAS अधिकारियों के तबादले,कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

UP 20 IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गुरुवार देर रात जारी आदेश में सचिव, विशेष सचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया गया है.

सरकार के इस फैसले के तहत बलिया, आजमगढ़, इटावा, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद सहित कई जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं. पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

UP 20 IAS Transfer:सचिव स्तर पर हुए अहम बदलाव

जारी सूची के अनुसार सुधा वर्मा को सचिव राजस्व विभाग के पद से हटाकर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है.

नेहा शर्मा को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल में कई अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है.

  • अरुण कुमार को मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बनाया गया.
  • जे. रीमा को वर्तमान दायित्व के साथ अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार मिला.
  • दीपा रंजन को विशेष सचिव, संस्कृति विभाग नियुक्त किया गया.
  • संजय कुमार सिंह को निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
  • विशाल सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग बनाया गया तथा सूचना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया.

जिलों में भी बदले प्रमुख अधिकारी

सरकार ने कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली हैं.

  • राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), आजमगढ़ बनाया गया.
  • आलोक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया नियुक्त किया गया.
  • संजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा की जिम्मेदारी मिली.
  • ओजस्वी राज को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाया गया.
  • परीक्षित खटाना को अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर नियुक्त किया गया.
  • अजय कुमार गौतम को अपर आयुक्त राज्य कर, गाजियाबाद बनाया गया.

अन्य अहम नियुक्तियां

तबादला सूची में रिया केजरीवाल को विशेष सचिव, बाल विकास विभाग, संदीप भागिया को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम तथा जग प्रवेश को विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा मणिकंदन ए. को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाया गया है, जबकि डॉ. वंदना वर्मा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, सरकारी चीनी मिल्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी

योगी सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. नए दायित्व मिलने के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंग. सरकार का उद्देश्य विभागीय कार्यों में तेजी लाना और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाना है.

Latest news

Related news