Saturday, July 4, 2026
Home Breaking News Kupwara Encounter: एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सेना ने पाकिस्तानी BAT टीम की...

Kupwara Encounter: एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, सेना ने पाकिस्तानी BAT टीम की कोशिश की नाकाम

0
510
Terror Attack
Terror Attack

Kupwara Encounter: भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले को नाकाम कर दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रक्षा सूत्रों का कहना है कि, भारतीय बलों के खिलाफ हमले में शामिल BAT टीम में उनके SSG कमांडो सहित नियमित पाकिस्तानी सेना के सैनिक होने का संदेह है जो आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं.

Kupwara Encounter: 2 भारतीय सैनिक घायल, एक पाकिस्तानी की मौत

शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी के दौरान दो भारतीय सैनिक घायल हो गए और एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया. भारतीय सेना के अनुसार, घायल सैनिकों को इलाज के लिए ले जाया गया है. यह घटना कथित तौर पर उत्तरी कश्मीर जिले के त्रेहगाम सेक्टर में कुमकडी चौकी के पास हुई. पिछले एक महीने में कुपवाड़ा में यह चौथी मुठभेड़ है.

बुधवार को कुपवाड़ा में एक आतंकी मारा गया था

बुधवार को कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक गैर-कमीशन अधिकारी (एनसीओ) घायल हो गए थे. एक्स पर एक पोस्ट में, सेना ने कहा कि मंगलवार को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट के आधार पर जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई.
इससे पहले, सेना ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि 14 जुलाई को केरन में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया.
गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा किया था. इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी हो रही है. अग्रिम चौकियों के दौरे के दौरान द्विवेदी ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों और अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए उनकी प्रशंसा की थी.

ये भी पढ़ें-PARIS OLYMPICS 2024: सीन नदी पर भव्य समारोह के साथ शुरु हुए 33वें ओलंपिक खेल, कमल और सिंधु ने भारतीय दल का नेतृत्व किया