Somali Pirates Hijack Turkey Ship : सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री डाकुओं ने तुर्की के सैन्य हथियारों से लदे एक कार्गो जहाज ‘M/V LUTUF’ को हाईजैक कर लिया है. इस जहाज पर 6 भारतीय नागरिकों सहित कुल 10 क्रू मेंबर सवार हैं. घटना की जानकारी मिलते ही तुर्की की नौसेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हवाई हमले में 4 लोगों की मौत की खबर है.
A group of #pirates has taken control of a ship reportedly carrying #cargo bound for #Turkey, as shown in this footage recorded by a local #resident. pic.twitter.com/GCr4HpunhR
— SMS Somali TV (@SMSSomaliTV1) August 20, 2026
Somali Pirates Hijack Turkey Ship :तुर्की सैन्य ठिकाने के लिए ले जाए जा रहे थे हथियार
‘पोलर मूवमेंट शिपिंग’ के मालिकाना हक वाला यह जहाज (M/V LUTUF) मोगादिशु स्थित तुर्की की मिलिट्री ट्रेनिंग फैसिलिटी के लिए हथियार, संचार और सैटेलाइट उपकरण ले जा रहा था. सोमवार को पुंटलैंड के ईल जिले में मरैया से करीब 3.5 नॉटिकल मील दूर 8 सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और नुगाल तट की ओर ले गए.
जहाज पर मौजूद 10 सदस्यीय क्रू में शामिल हैं:
6 भारतीय नागरिक
1 तुर्की नागरिक
1 जॉर्जियाई नागरिक
2 सर्बियाई सुरक्षा गार्ड
तुर्की का एक्शन: ड्रोन निगरानी और हवाई हमला
हाईजैक की सूचना मिलते ही तुर्की के दो युद्धपोत मौके पर पहुंचे. इलाके में तुर्की के हेलीकॉप्टर और ड्रोन लगातार गश्त कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जब दो लोगों को ले जा रही एक संदिग्ध छोटी नाव जहाज के पास पहुंची और वापस किनारे की ओर लौटने लगी, तब उस पर हवाई हमला किया गया. इस कार्रवाई में 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए.
#تركيا تفرد عضلاتها أمام #إسرائيل، وتستعرض قوتها وصواريخها، نتن ياهو تثقف جيدًا بعد ذلك 🇹🇷 🇮🇱 pic.twitter.com/yCsAidSzRQ
— السهم السعودي🇸🇦 (@ALsahmaLsaudi) August 20, 2026
क्षेत्र में समुद्री डकैती की बढ़ती घटनाएं
यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी यमन के मुकल्ला बंदरगाह से रवाना हुए तंजानियाई ध्वज वाले तेल टैंकर ‘MT ASAANA’ को 7 सोमाली डाकुओं ने कालूला तट के पास हाईजैक कर लिया था. सोमालिया के पंटलैंड तट पर लगातार हो रही इन घटनाओं ने हिंद महासागर में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

