Friday, February 20, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा देश की एकता के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून और CAA की सख्त जरूरत

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या कानून पर बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने कहा बहुसंख्यकों की आबादी जहां-जहां गिरी है वहां लोकतंत्र खत्म हो गया है, आप पाकिस्तान और बांग्लादेश को देख लीजिए. केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल, केरल, कश्मीर और बिहार के पूर्वांचल का नाम लेकर कहा कि यहां एकता खतरे में है. सामाजिक समरसता खतरे में है. उन्होंने कहा कि आज देश को जनसंख्या नियंत्रण कानून और कॉमन सिविल कोड की ज़रुरत है. गिरिराज सिंह ने कहा अगर कोई जनसंख्या कानून को नहीं मानता है तो उसका मताधिकार खत्म कर देना चाहिए.


ओवैसी और आज़म खान देश को बदनाम कर रहे हैं-गिरिराज सिंह
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी और आज़म खान जैसे लोग देश को बदनाम कर रहे हैं. उन्होंने कहा जब चुनाव आता है ये बोलने लगते हैं कि हमें देश से निकाल दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने सीएए को लेकर दिए आज़म खान और ओवैसी के बयानों के जवाब में ये बात कही.

Latest news

Related news