PRD Meeting , पटना : आज सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने अपने विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पदाधिकारियों ने विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के संदर्भ में विभीग के मंत्री को विस्तार से जानकारी दी. मंत्री महेश्वर हजारी ने निर्देश दिया गया कि विशेष प्रचार अभियान, विशेष अंगीभूत योजना तथा टी०एस०पी० योजना के तहत प्राप्त आवंटन का समुचित उपयोग करते हुए जन-जन तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये.
सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री ने विभाग के स्तर पर विभिन्न विभाग की योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तैयार फोल्डर की प्रशंसा की और निर्देश दिया गया कि सभी विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों का फोल्डर तैयार कर इसे क्षेत्रों में समान्य लोगों की जानकारी के लिए वितरित करवाया जाये. साथ ही साथ होर्डिंग के माध्यम से भी सुदूर क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाय.
निदेशक सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ आउटडोर पब्लिसिटी की दिशा में विभाग की कार्य योजना से अवगत कराया गया. बताया गया कि सम्पूर्ण देश में सभी राज्य के जन सम्पर्क विभाग की तुलना में फेसबूक एवं यूट्यूब पर बिहार द्वितीय स्थान पर है. माननीय मंत्री द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया एवं भविष्य में इसकी पहुंच को और बढ़ाते हुये देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया.
पी०आर० एजेंसी, इंटिग्रेटेड वेबसाइट तथा ई-एडभरटिजमेंट के लिए कार्यरत एजेंसियों के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा की गयी.
मंत्री महेश्वर हजारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित कराने के लिए प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया और अन्य नये मीडिया का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि सभी लोग विभिन्न विभागों की संचालित कल्याणकारी योजनाओं के सदंर्भ में जागरूक हो सके.
समीक्षा बैठक में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव, श्री अनुपम कुमार, निदेशक, श्री अमित कुमार, संयुक्त सचिव, श्री विद्युभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक, श्री रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी, श्री कुमारिल सत्यानंदन, उप निदेशक, श्री लाल बाबू सिंह सहित विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

