Monday, June 29, 2026
Home Breaking News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सुरक्षा के चंपारण के किसी गांव में पैदल...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सुरक्षा के चंपारण के किसी गांव में पैदल नहीं चल सकते: प्रशांत किशोर

0
572

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बनने यात्रा कर रहे प्रशांत किशोर का कहना है कि लोगों के मन में मुख्यमंत्री के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिना सुरक्षा के निकले को चंपारण की कोई भी पंचायत पार नहीं कर पाएंगे.


पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा 2014-2015 में लोग नीतीश कुमार के बारे में सम्मान से बात करते थे. लेकिन अब लोग उनके और उनकी पार्टी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. मैं जब पदयात्रा के दौरान गांवों में जा रहा हूं तो मुझे ऐसा सुनने को मिल रहा है.